फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VD18: 'वीडी 18' के लिए वरुण धवन ने कसी कमर, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Tue, 08 Aug 2023 07:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 08 Aug 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan upcoming Film with Jawan Director Atlee VD 18 Shooting begins on this date know details here
वरुण धवन-एटली - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन और एटली की फिल्म बीते कई दिनों से सुर्खियां बटोर रही है। कुछ समय पहले ही यह खबर आई थी कि तमिल निर्देशक की फिल्म में अभिनेता नजर आने वाले हैं। हालांकि, वरुण ने इस पर ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने बस यह कहा था कि वह जल्द ही 'वीडी 18' शुरू करने के लिए तैयार हैं। अब खबर है कि एक्टर कल (नौ अगस्त) से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। 


Anupam Kher: कश्मीरी हिंदू नरसंहार मामलों की जांच फिर से शुरू, अनुपम खेर ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

Varun Dhawan upcoming Film with Jawan Director Atlee VD 18 Shooting begins on this date know details here
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म को अगले साल 31 मई को रिलीज करने की तैयारी है। 'जवान' के निर्देशक एटली मुराद खेतानी के साथ इस फिल्म का निर्माण करने के लिए तैयार हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म कल यानी बुधवार से फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म में कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी नजर आने वाली हैं। 

Varun Dhawan upcoming Film with Jawan Director Atlee VD 18 Shooting begins on this date know details here
वरुण धवन - फोटो : social media

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अभिनेता मुंबई में फिल्म के प्रोमो की शूटिंग करेंगे। साथ ही, फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की भी शूटिंग की जाएगी। रिपोर्ट के दावे के मुताबिक फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं और मेकर्स जल्द ही इस एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म के प्रोमो के साथ वीडी 18 की घोषणा करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan upcoming Film with Jawan Director Atlee VD 18 Shooting begins on this date know details here
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों का कहना है कि वरुण इस फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि यह एक बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन कैलीस करने वाले हैं। वहीं, एटली केवल इसका निर्माण कर रहे हैं। फिलहाल, एटली सात सितंबर को अपनी फिल्म जवान की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पठान के बाद शाहरुख खान स्टाररर इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म किंग खान की पिछली रिलीज से बड़ा कारोबार करेगी। 

विज्ञापन
Varun Dhawan upcoming Film with Jawan Director Atlee VD 18 Shooting begins on this date know details here
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण को आखिरी बार नितेश तिवारी की 'बवाल' में देखा गया था। फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर भी नजर आई थीं। दोनों कलाकारों को उनकी भूमिकाओं के लिए काफी सराहा गया था।
Gadar 2: गाजियाबाद में 'गदर 2' के प्रमोशन के दौरान चोरी हुए मोबाइल फोन, स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed