{"_id":"625b96861015a2390550fce7","slug":"reality-show-lockupp-kangana-ranaut-says-tusshar-kapoor-is-her-biggest-supporter-in-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: कंगना ने तुषार कपूर को बताया अपना सबसे बड़ा समर्थक, भाई के साथ 'लॉक अप' में पहुंची थीं एकता कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lock Upp: कंगना ने तुषार कपूर को बताया अपना सबसे बड़ा समर्थक, भाई के साथ 'लॉक अप' में पहुंची थीं एकता कपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 17 Apr 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत, तुषार कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमेशा अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत इस समय ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित होने वाले अपने शो लॉकअप को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में लॉक अप में अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के पांच साल पूरे होने की खुशी में एकता कपूर अपने भाई तुषार कपूर के साथ पहुंची। कंगना रणौत ने दोनों का स्वागत किया। इस दौरान शो के 300 मिलियन व्यूज पूरे होने का भी जश्न मनाया गया। कंगना रणौत ने शो के दौरान इस बात का खुलासा किया कि अभिनेता तुषार कपूर फिल्म इंडस्ट्री में उनके सबसे बड़े सपोर्टर हैं।
2 of 4
तुषार कपूर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
तुषार ने कंगना की जेल में एंट्री की और सभी कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की। एकता अपने भाई तुषार को तुष्की कहकर बुला रही थीं। इस दौरान तुषार कपूर ने कहा, 'मुझे पता था कि मंदाना बहुत शरारती है। लेकिन यहां आकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं मैडम तुसाद म्यूजियम में हूं और सभी मूर्तियां जीवित हो गई हैं। इसके बाद तुषार ने फिर कंगना को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा- 'मैं आपसे बात करने के लिए बहुत उत्सुक था।' तुषार ने कंगना से कहा, 'आप मेरी पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। मैं हमेशा आपकी फिल्में देखने के बाद ट्वीट करता हूं।'
3 of 4
लॉक अप
- फोटो : सोशल मीडिया
तुषार की इस बात पर कंगना ने मुस्कुराते हुए कहा, मैं यह कहना चाहती हूं कि मेरे पास फिल्म इंडस्ट्री में तुषार से बड़ा कोई समर्थक नहीं है। इस पूरी इंडस्ट्री में वह मेरा इतना समर्थन करते हैं और यह अविश्वसनीय है। फिल्म इंडस्ट्री में मेरा बहुत से लोगों से झगड़ा हो चुका है और कई मामले में तुषार मेरा सबसे पहले समर्थन करते हैं। जिसके बाद तुषार ने हाथ जोड़कर कंगना को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लॉक अप
- फोटो : Instagram @mxplayer
शो के दौरान तुषार ने कंटेस्टेंट्स के साथ कुछ गेम खेले और उनसे अपनी नई किताब 'बैचलर डैड' के बारे में भी बात की। उन्होंने मुनव्वर फारुकी को अपनी किताब की एक कॉपी गिफ्ट की और उनसे कहा, 'कम से कम आप तो स्वीकार करते हैं कि आप सिंगल डैड हैं। मेरा विश्वास करो यह बहुत कूल है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।