फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: सलमान की मां की भूमिका निभाकर रीमा लागू ने जीता था दर्शकों का दिल, इनके आगे फीके पड़ते थे कई एक्टर्स

Sun, 20 Jun 2021 03:31 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 20 Jun 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
Reema Lagoo birthday she won hearts audience by playing role of Salman mother many actors used to fade in front of them
रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में 'मां' का किरदार हमेशा से लोगों पर एक अलग तरह की छाप छोड़ने में कामयाब रहा है। इस किरदार को जिस भी अभिनेत्री ने निभाया, वो सीधे दर्शक के दिल पर असर कर गया। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रीमा लागू ने भी कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया। उनका जन्म 21 जून 1958 में हुआ था। रीमा का बचपन का नाम नयन भड़भड़े था। उनकी मां मराठी रंगमंच में काम करती थीं इसलिए रीमा का रुझान भी अभिनय की ओर हो गया। हिन्दी-मराठी फिल्मों की अभिनेत्री दुर्गा खोटे से इनकी मां की अच्छी दोस्ती थी, इसलिए उनकी मदद से रीमा को फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में रोल मिल गया।



रीमा ने बाल कलाकार के रूप में लगभग नौ फिल्मों में काम किया। लेकिन जब उनके काम की वजह से इनकी पढ़ाई में रुकावट आने लगी तो आगे की पढ़ाई के लिए रीमा पुणे शिफ्ट हो गईं। लेकिन अपनी 11वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई वापस आ गईं और उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। रीमा की मां खुद भी थियेटर से जुड़ी थीं इसलिए उन्हें इसकी इजाजत मिलने में कोई दिक्कत नहीं हुई। आगे की पढ़ाई रीमा ने करेस्पॉन्डेंस से की। इस दौरान उन्हें एक साबुन के विज्ञापन से काफी प्रसिद्धि मिली। श्याम बेनेगल के साथ किए गए इस विज्ञापन को छह और भी भाषाओं में शूट किया गया।

Reema Lagoo birthday she won hearts audience by playing role of Salman mother many actors used to fade in front of them
रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया

रीमा लागू ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी। कई सालों तक उन्होंने मराठी थियेटर में काम किया जिसके बाद उनकी एंट्री बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में हुई। रीमा ने 'हम साथ साथ हैं', 'कुछ कुछ होता है', 'मैंने प्यार किया', 'कल हो ना हो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई ।

Reema Lagoo birthday she won hearts audience by playing role of Salman mother many actors used to fade in front of them
रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के अलावा रीमा लागू रियल लाइफ में भी एक मॉडर्न मां की तरह रहीं। फिल्मों में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात पॉपुलर मराठी एक्टर विवेक लागू से हुई। कुछ सालों बाद रीमा लागू और विवेक लागू शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम मृणमयी लागू है।  शादी के कुछ वक्त बात तक तो सब अच्छा चला लेकिन फिर रीमा लागू और और उनके पति के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। नतीजा ये हुआ कि शादी के कुछ साल बाद ही रीमा अपने पति से अलग हो गईं। उन्होंने एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी को पाला। खुद को और अपनी बेटी को संवारने के लिए रीमा लागू ने जी-तोड़ मेहनत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reema Lagoo birthday she won hearts audience by playing role of Salman mother many actors used to fade in front of them
रीमा लागू - फोटो : Social Media

उन्होंने बेटी को कभी पिता की कमी महसूस नहीं होने दी। रीमा लागू एक साफ छवि की अभिनेत्री रहीं। उनका किसी भी तरह के विवाद में ना तो कभी नाम आया और ना ही किसी को-स्टार के साथ उनका नाम जोड़ा गया। अपने चार दशक के करियर में रीमा लागू ने अपनी छवि को कभी दागदार नहीं होने दिया।

विज्ञापन
Reema Lagoo birthday she won hearts audience by playing role of Salman mother many actors used to fade in front of them
रीमा लागू - फोटो : Social Media

नाटक 'पुरुष' में रीमा लागू ने रेप पीड़िता का किरदार निभाया था, इसमें उनके साथ नाना पाटेकर लीड रोल में थे। इसके लगभग 700-800 मंचन हुए। कहा जाता है इसमें जब रीमा नाना पाटेकर के सामने बलात्कार पीड़िता के रूप में खड़ी होती थीं तो नाना भी फीके नज़र आते थे। लेकिन उस समय नाना पाटेकर काफी मशहूर हो चुके थे। उनकी ‘अंकुश’ फिल्म काफी हिट हो चुकी थी। इसलिए कई बार नाटक के दौरान लोग नाना को देख के सीटियां बजाने लगते थे। इसके अलावा भी रीमा लागू कई फिल्मों में अपने किरदार के दम पर एक्टर्स पर भारी पड़ती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed