फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Photo: हिट हीरोइन रहीं टेबल पर खड़ी होकर डांस करने वाली यह अभिनेत्री, पाक क्रिकेटर से रचाई थी शादी

Mon, 17 Oct 2022 01:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 17 Oct 2022 01:30 PM IST
विज्ञापन
Reena roy rakesh roshan photo viral on social media actress was married to Pakistani cricketer mohsin khan
रीना रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड कलाकारों की तस्वीरें और वीडियोज छाए रहते हैं। लेकिन कुछ ऐसे फैन पेज भी हैं, जो 90 के दशक के कलाकारों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इन दिनों राकेश रोशन की एक तस्वीर फैंस के बीच खूब घूम रही है। इस तस्वीर में राकेश रोशन एक अभिनेत्री के साथ नजर आ रहे हैं, जो बेशक आज के समय में इस इंडस्ट्री से गायब हैं लेकिन एक समय था जब वह बॉलीवुड पर राज करती थीं। फिल्मी सफर इस अभिनेत्री का शानदार रहा। लेकिन इस अभिनेत्री ने पर्सनल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव देखें। आइए आपको इस तस्वीर के बारे में बताते हुए अभिनेत्री से जुड़ी जानकारी भी देते हैं।

Reena roy rakesh roshan photo viral on social media actress was married to Pakistani cricketer mohsin khan
रीना राय, राकेश रोशन, तारिक अली खान - फोटो : instagram

वैसे तो तस्वीर देखकर आप पहचान ही गए होंगे कि राकेश रोशन के साथ नजर आ रही यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि रीना रॉय हैं, जो एक समय पर बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री रही हैं। रीना ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। वह राकेश रोशन के साथ भी नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर भी एक फिल्म के सेट की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि रीना टेबल पर चढ़कर डांस कर रही हैं। उनका एक हाथ राकेश रोशन ने पकड़ रखा है और दूसरा हाथ अभिनेता तारिक अली खान ने पकड़ रखा है। यह तस्वीर फिल्म 'जख्मी' की है, जो 1975 में रिलीज हुई थी। 

यह भी पढ़ें:- Deepika Padukone: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में दीपिका पादुकोण एक मात्र भारतीय, यहां देखें पूरी लिस्ट

Reena roy rakesh roshan photo viral on social media actress was married to Pakistani cricketer mohsin khan
रीना राय - फोटो : सोशल मीडिया

शानदार रहा फिल्मी करियर
7 जनवरी 1957 को रीना रॉय का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने फिल्मी दुनिया में महज 15 साल की उम्र में कदम रख दिया था। उनकी पहली फिल्म 'जरूरत' 1972 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रीना रॉय ने हिंदी सिनेमा को एक से एक फिल्म दी। 70 और 80 के दशक में वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्हें 1998 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिला है।

यह भी पढ़ें:- Vaishali Thakkar: एनआरआई से शादी कर विदेश जाने वाली थीं वैशाली ठक्कर, फिर ऐसा क्या हुआ कि कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
Reena roy rakesh roshan photo viral on social media actress was married to Pakistani cricketer mohsin khan
रीना रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

निजी जिंदगी में देखीं कई परेशानियां
रीना रॉय ने साल 1983 में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी करने के बाद हिंदी सिनेमा को अलविदा कह दिया था। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा लंबी चल नहीं पाई। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया था। उन दिनों रीना की बेटी की कस्टडी मोहसिन खान को मिली थी। लेकिन रीना ने भी बेटी को पाने की लड़ाई जारी रखी थी। मोहसिन खान ने कुछ समय बाद दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद ही रीना को अपनी बेटी कस्टडी मिल पाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed