फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी इंडस्ट्री पर राज करती थीं रीना रॉय, 48 साल में बदल गईं इतनी, देखिए अनदेखी तस्वीरें

Mon, 06 Jan 2020 01:05 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 06 Jan 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
Then and Now reena roy transformation look here her unseen pictures
रीना रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में सालों तक राज करने वालीं अभिनेत्री रीना रॉय का 7 जनवरी को जन्मदिन है। रीना रॉय बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा है जिन्होंने मुख्य भूमिका से लेकर मां तक के सभी किरदारों को बड़ी स्क्रीन पर बखूबी निखाया। उनका नाम अपने समय में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शुमार रहा है। रीना रॉय को फिल्मों से किनारा किए हुए 20 साल हो चुके हैं। पहली फिल्म से लेकर अब तक के उनके लुक में काफी बदलाव आया है। तो चलिए उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके बदलाव की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।

Then and Now reena roy transformation look here her unseen pictures
Reena Roy - फोटो : twitter

रीना रॉय ने अपने करियर की शुरुआत 1972 में फिल्म 'जरूरत' से की थी। यह तस्वीर उसी फिल्म का एक सीन है। इस तस्वीर में रीना रॉय बहुत पतली नजर आ रही हैं। रीना रॉय को बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उस वक्त रीना रॉय को काम की सख्त जरूरत थी। ऐसे में रीना हर छोटे-बड़े रोल करने के लिए तैयार थीं। 

Then and Now reena roy transformation look here her unseen pictures
Reena Roy - फोटो : twitter

समय के साथ रीना रॉय के लुक में बदलाव आता रहा। 'जरूरत' फिल्म के बाद रीना रॉय को 'जैसे को तैसा' में नोटिस किया गया। साल 1976 में आई उनकी फिल्म 'नागिन' और 'कालीचरण' बड़ी हिट साबित हुई। 'कालीचरण' फिल्म में रीना रॉय का लुक पहले से अलग दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Then and Now reena roy transformation look here her unseen pictures
Reena Roy - फोटो : twitter

ये तस्वीर उस वक्त की है जब रीना रॉय बॉलीवुड में नामी चेहरा बन चुकी थीं। इस तस्वीर में रीना रॉय डेनिम जींस के साथ शर्ट पहनी हुईं हैं जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इसी के साथ अब जरा दूसरी तस्वीर को देखिए। इसमें रीना रॉय की अदाएं किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं।

विज्ञापन
Then and Now reena roy transformation look here her unseen pictures
reena roy - फोटो : social media

समय के साथ रीना रॉय ने बॉलीवुड में तो अपना मुकाम हासिल किया ही इसके साथ ही उनके लुक में बदलाव लगातार देखने को मिले। अब जरा रीना रॉय की इस तस्वीर को देखिए। इस में रीना रॉय साड़ी पहनी हुई हैं और बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed