सब्सक्राइब करें

खेसारी लाल के गाने और लागल रहा बताशा के ट्रेलर तक,ये हैं भोजपुरी सिनेमा की इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 28 Dec 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
regional cinema Bhojpuri cinema Khesari Lal song to Amrapali Dubey film this news of week
Khesari Lal Yadav - फोटो : social media
खेसारी लाल यादव ने न्यू ईयर पर फैंस को दिया खास तोहफा, रिलीज हुआ 'लवर का ग्रीटिंग' गाना


भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के साथ अपने बेहतरीन गानों के लिए मशहूर हैं। न्यू ईयर के खास दिन को देखते हुए उन्होंने अपना एक गाना रिलीज किया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम 'लवर का ग्रीटिंग कार्ड आया है' है। उनके फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमी गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह खेसारी लाल यादव की एलबम का गाना है। फिलहाल इस गाने का अभी तक ऑडियो वर्जन ही रिलीज हुआ है।

 
Trending Videos
regional cinema Bhojpuri cinema Khesari Lal song to Amrapali Dubey film this news of week
Amrapali Dubey - फोटो : social media
काजल राघवानी ने शुरू की 'लुट गये तेरे प्यार में' की शूटिंग 
भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लुट गये तेरे प्यार में' काफी चर्चा में है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं। 'लुट गये तेरे प्यार में' फिल्म में रितेश पांडेय और काजल राघवानी का ज़ोरदार रोमांस भोजपुरिया दर्शको को देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
regional cinema Bhojpuri cinema Khesari Lal song to Amrapali Dubey film this news of week
Chor Machaye Shor - फोटो : social media
'चोर मचाए शोर' का ट्रेलर हुआ रिलीज
भोजपुरी फिल्म 'जोर मचाए शोर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आकाश सिंह मुख्य भूमिका में है। कॉमेडी एक्शन से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को यश फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म 'चोर मचाए शोर' में आकाश सिंह के साथ अभिनेत्री रानी चटर्जी, काजल राघवनी और अंजना सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
regional cinema Bhojpuri cinema Khesari Lal song to Amrapali Dubey film this news of week
रवि किशन - फोटो : amar ujala
साउथ की फिल्म राजा का किरदार करेंगे रवि किशन
मेगा स्टार रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। रवि किशन अब निर्देशक सुरेन्द्र रेड्डी की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'सायरा नरसिम्हा रेड्डी' है। बताया जा रहा है कि रवि किशन इस फिल्म में एक राजा के किरदार में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो यह बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म रवि किशन के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीव सहित कई बड़े कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
regional cinema Bhojpuri cinema Khesari Lal song to Amrapali Dubey film this news of week
Lagal Raha Batasha - फोटो : social media
लागल रहा बताशा का ट्रेलर हुए रिलीज, दर्शकों ने किया पसंद
भोजपुरी की चर्चित कॉमेडी फिल्म 'लागल रहा बताशा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में मनोज टाइगर,आम्रपाली दुबे और अविनाश दुबे मुख्य भूमिका में है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। यूट्यूब पर 'लागल रहा बताशा' के ट्रेलर को 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म में आम्रपाली दुबे एक अभिनेत्री के किरदार में दिखाई देंगी। खास बात यह है कि फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री संभावना सेठ का आइटम नंबर भी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed