{"_id":"5c24d7b6bdec2256c66bbc6c","slug":"regional-cinema-know-everything-about-south-superstar-dhanush","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टर नहीं शेफ बनना चाहते थे साउथ एक्टर धनुष, 35 की उम्र में ही 64 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर नहीं शेफ बनना चाहते थे साउथ एक्टर धनुष, 35 की उम्र में ही 64 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
Fri, 28 Dec 2018 07:53 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 28 Dec 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
Dhanush
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रांझणा' का कुंदन तो आपको याद ही होगा। जीहां वही कुंदन जो जोया के प्यार में इतना दीवाना था कि बार बार अपनी हथेली काट लेता था। वही कुंदन जो जोया का नाम जानने के लिए पंद्रह चांटों तक का स्वाद चखा। दक्षिण भारत में तो धनुष फेमस थे ही लेकिन बॉलीवुड की 'रांझणा' करने के बाद हिंदी ऑडियंस ने भी उन्हें काफी पसंद किया। अब आप सोच रहे होंगे कि आज हम अचानक कुंदन की बात क्यों कर रहे हैं तो आपको बता दें साउथ के वीकली कॉलम में हम साउथ के किसी स्टार की बात करते हैं। इसी कड़ी में आज बात करेंगे रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष की।
Dhanush
धनुष साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक कस्तूरी राजा के बेटे हैं। धनुष का असल नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। धनुष ने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'थुल्लुवाधो इलामाई' से एक्टिंग करियर शुरू किया। साल 2003 में आई धनुष की फिल्म 'तिरुदा तिरुदी' ब्लॉकबस्टर हिट रही। इसी फिल्म के बाद से धनुष को साउथ सिनेमा में पहचान मिली।
Dhanush and Rajnikanth
धनुष कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। वो शेफ बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने होटल मेनेजमेंट का कोर्स करने की भी सोची थी। वो कहते हैं, मेरे पिता कस्तूरी राजा डायरेक्टर थे जब भी कोई एक्टर घर आता था तो मैं खुद को कमरे में बंद कर लेता था। बाद में पिता और भाई के कहने पर मैंने फिल्मों में हाथ आजमाया। ये बात जानकर शायद आप इस बात का अंदाजा लगा पाएं कि 35 की उम्र में ही धनुष 64 करोड़ रुपए की संपति के मालिक हैं। उनका स्टारडम बिल्कुल अपने ससुर रजनीकांत की तरह ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanush
धनुष के पास पम्मल, चेन्नई में आलीशान बंगला है। इस बंगले की कीमत तकरीबन 18 करोड़ रुपए है। ये घर उन्होंने 2013 में खरीदा है। इसके अलावा उनके पास एक गेस्ट हाउस भी है। इतना ही नहीं धनुष लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। साल 2011 में फिल्म 'आदुकलम' के लिए धनुष को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
dhanush and Aishwarya
धनुष एक फिल्म के लिए 7 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वे अन्य एंडोर्समेंट से भी खूब कमाई करते हैं। धनुष साउथ सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं।
अगले हफ्ते बात करेंगे किसी और साउथ स्टार की।
अगले हफ्ते बात करेंगे किसी और साउथ स्टार की।