फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rekha Birthday: जब भरे समाज में रेखा ने कई बार कबूली शादीशुदा मर्द से प्यार की बात, कहा था- मुझसे पुछिए ये कैसा होता है

Sun, 10 Oct 2021 08:06 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 10 Oct 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
Rekha birthday actress linked with amitabh bachchan confessed her love for actor several times
रेखा, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

10 अक्तूबर 1954 को चेन्नई में जन्मीं रेखा आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी दमदार अदाकारी और खूबसूरत अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रेखा ने अपने करियर में जितनी शानदार ऊंचाई हासिल की उनकी निजी जिंदगी के किस्से भी उतने ही मशहूर हुए। रेखा ने प्यार किया शादी भी की लेकिन उनकी जिंदगी कभी सामान्य नहीं रही। उनके जीवन में पुरुष तो कई आए लेकिन किसी के साथ भी उनका प्यार का रिश्ता एक खास मुकाम हासिल नहीं कर सका। जब रेखा के जीवन में प्यार की बात होती है तो अमिताभ बच्चन का नाम लेना लाजिमी हो जाता है।



बेबाक, बिंदास और बेधड़क रेखा

अमिताभ और रेखा ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और उन्हीं फिल्मों के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। अमिताभ शादीशुदा थे ऐसे में रेखा के साथ उनके रिश्ते को कभी खुलकर सामने नहीं लाया गया। हालांकि बेबाक बिंदास और बेधड़क रेखा ने कई बार खुलकर इस बात को जाहिर किया कि वो अमिताभ से प्यार करती हैं। 

Rekha birthday actress linked with amitabh bachchan confessed her love for actor several times
सिमी गरेवाल, रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

सिमी गरेवाल के शो में बात करते हुए सालों पहले रेखा ने अपने प्यार को लेकर काफी कुछ कहा था। एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा था कि, 'जिस वक्त मुझे पता चला कि अमित जी को दो अंजाने में काम किया दिया जा रहा है मैं घबरा गई थी। जब मैंने उनके साथ काम किया तो ये अनुभव ऐसा था जो पहले कभी नहीं देखा। एक ही इंसान में इतनी सारी खूबियां कैसे हो सकती है'।

Rekha birthday actress linked with amitabh bachchan confessed her love for actor several times
रेखा और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर सिमी ने उनसे पूछा था कि क्या आपको उनसे प्यार हो गया था? जिसके जवाब में रेखा ने कहा था कि, 'ये भी कोई पूछने वाली बात है'। रेखा ने कहा कि, 'मेरा उनसे कोई निजी कनेक्शन नहीं था और ना ही हम कोई कपल थे। हालांकि मैं इस बात से इनकार नहीं कर सकती कि मैं उनसे प्यार नहीं करती हूं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। आप दुनिया भर का प्यार ले लीजिए और उसमें थोड़ा और मिला दीजिए, उनके लिए मै वैसा महसूस करती हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha birthday actress linked with amitabh bachchan confessed her love for actor several times
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

सिर्फ इस शो में ही नहीं बल्कि एक रियलिटी शो में रेखा खास मेहमान बनकर आईं थीं जब उन्होंने खुद इस मुद्दे पर चुटकी ली थी। दरअसल शो के होस्ट जय भानुशाली ने एक कंटेस्टेंट के बारे में बताते हुए कहा था कि, 'रेखा मैम, नेहा मैम सुन रही हैं आप, देखा है आपने किसी औरत को एक शादीशुदा मर्द के लिए पागल होते हुए? इस पर रेखा ने कहा था- मुझसे पूछिए ना'। ये सुनकर सभी कुछ देर के लिए भौंचक्के रह गए थे और फिर हंसन लगे थे।

विज्ञापन
Rekha birthday actress linked with amitabh bachchan confessed her love for actor several times
रेखा-अमिताभ बच्चन - फोटो : रेखा-अमिताभ बच्चन

रेखा ने इस बात से कभी इनकार ही नहीं किया कि उन्हें अमिताभ से प्यार नहीं था। हालांकि उनका कहना था कि वो कभी कपल नहीं थे। उनका ये भी मानना था कि जया बच्चन को इन खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता था। हालांकि उनके रिश्तों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं थीं जो कुछ और ही बातें बयां करती थीं। रेखा और अमिताभ ने अपने नाम को साथ जुड़ता देख साथ काम करना बंद कर दिया और एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा होते हुए हमेशा एक दूसरे को नजरअंदाज करते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed