बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी हिट जोड़ियां हैं, जो स्क्रीन पर अपनी केमिस्ट्री की वजह से हमेशा फैंस के बीच चर्चाओं में रहती हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘शहंशाह’ यानी अमिताभ बच्चन और सदाबहार अभिनेत्री रेखा का नाम आता है। दोनों स्टार्स की लव स्टोरी से जुड़े किस्से बॉलीवुड गलियारों में चर्चाओं में रहते हैं, जिसे फैंस चटकारे लेकर पढ़ते हैं। दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसमें ‘अनजाने’, ‘आलाप’, ‘खून पसीना’, ‘गंगा की सौगंध’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ समेत कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में रेखा और अमिताभ के काम और दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था।
बॉलीवुड: अमिताभ बच्चन और रेखा ने 40 साल से क्यों नहीं किया साथ काम? बिग बी ने इंटरव्यू में बताई थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने ‘एनडीटीवी’ को एक इटंरव्यू दिया था, जिसमें बिग बी से रेखा संग काम ना करने की वजह पूछी गई थी। इतना ही नहीं, इस इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन से ये भी पूछा गया था कि, क्या वह आने वाले समय में रेखा के साथ काम करना चाहेंगे? जिस पर अमिताभ बच्चन ने बेहद ही सादगी के साथ जवाब दिया था।
इंटरव्यू में अमिताभ ने रेखा संग काम ना करने की वजह के बारे में बताते हुए कहा था, 'फिल्म की स्क्रिप्ट आज कल अच्छी नहीं मिल रही है।' जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह एक अच्छी कहानी के लिए रेखा के साथ परफॉर्म करने को तैयार हैं, तो उन्होंने कहा था, ‘ज़रूर।’ देखा जाए तो, अमिताभ बच्चन और रेखा ने बीते चार दशकों के दौरान साथ में काम नहीं किया है।
अमिताभ बच्चन और रेखा आखिरी बार फिल्म 'सिलसिला' में नजर आए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर यश चोपड़ा ने ‘बीबीसी’ को दिए एक इंटरव्यू में अमिताभ और रेखा के रिलेशनशिप का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि रेखा और अमिताभ फिल्म ‘सिलसिला’ से पहले एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। यश ने कहा था, ‘मैं फिल्म सिलसिला के दौरान डरा हुआ था, क्योंकि उनकी रियल लाइफ रील लाइफ में आने वाली थी। फिल्म में जया उनकी पत्नी हैं और रेखा उनकी प्रेमिका हैं और यही कहानी वास्तविक जीवन में चल रही है। वो एक साथ काम कर रहे हैं, और इसलिए कुछ भी हो सकता है।'
रेखा ने मुकेश अग्रवाल संग रचाई थी शादी
रेखा ने साल 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस को पता चला था कि, उनके पति मानसिक रूप से बीमार थे। ऐसे में रेखा ने अपने पति मुकेश को छोड़ने का फैसला कर लिया था और वह घर छोड़कर चली गई थीं। लेकिन इसके बाद मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी। दोनों की शादी केवल सात महीने ही चल पाई थी, जिसके बाद से ही रेखा अकेले अपनी जिंदगी बिता रही हैं।