फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है: रेखा के साथ साये की तरह चिपकी रहती हैं फरजाना, पति-पत्नी की तरह रहने के लगे थे आरोप

Sun, 10 Oct 2021 07:10 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 10 Oct 2021 07:10 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Rekha: Lesser Known Facts About rekha and her Secretary Farzana
रेखा - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा (Rekha Birthday) का 10 अक्तूबर को जन्मदिन है। रेखा के जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद अमिताभ बच्चन का जन्मदिन होता है। रेखा की खूबसूरती आज भी लाखों करोड़ों दिलों को अपना दीवाना बना देती है। रेखा को देखकर हर किसी के मन में एक ही सवाल उठता है कि उम्र के इस पड़ाव में भी कोई इतना खूबूसरत और जवां कैसे हो सकता है। चाहे कोई भी फंक्शन हो, रेखा हमेशा टाइम से पहुंचती हैं, वे समय की बहुत पाबंद हैं। रेखा ने चार दशक तक कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। इन दिनों वह बिग बॉस में अपनी आवाज दे रही हैं।



रहस्यों से भरा रहा है रेखा का जीवन
रेखा का जीवन रहस्यों से भरा हुआ है जैसे वह किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं, अमिताभ बच्चन संग उनका रिश्ता कैसे खत्म हुआ? इसके अलावा सबसे ज्यादा सवाल उठते हैं उनकी सेक्रेटरी फरजाना को लेकर।

Happy Birthday Rekha: Lesser Known Facts About rekha and her Secretary Farzana
Rekha, Farzana - फोटो : Social Media

रेखा के साथ आपने अक्सर एक महिला को देखा होगा। ये महिला बेशक पुरुषों की तरह कपड़े पहनती हो लेकिन रेखा के लिए इन महिला से ज्यादा खास इस दुनिया में कोई नहीं है। ये महिला रेखा के साथ साये की तरह चिपकी रहती है। इस महिला का नाम फरजाना हैं जो करीब 34 सालों से रेखा के साथ हैं। रेखा जब फिल्मों में नाम कमा रही थीं तब उनका सारा कामकाज फरजाना देखती थीं।

Happy Birthday Rekha: Lesser Known Facts About rekha and her Secretary Farzana
Rekha, Farzana - फोटो : Social Media

रेखा के लिए फरजाना एकदम परफेक्ट हैं
दोनों ने एक साथ अच्छा और बुरा वक्त देखा है। रेखा के पति की आत्महत्या के बाद जब उनपर आरोप लगाए गए तो फरजाना अभिनेत्री के साथ किसी पहाड़ की तरह खड़ी रहीं। फरजाना रेखा की आंख, नाक, कान और सलाहकार, मददगार की भूमिका निभाती है। रेखा उनके बिना नहीं रह सकती। रेखा को किस चीज से परेशानी है ये बात फरजाना अच्छे से जानती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Rekha: Lesser Known Facts About rekha and her Secretary Farzana
Rekha, Farzana - फोटो : Social Media

मोहनदीप की बुक 'Eurekha' के मुताबिक रेखा के सेक्शुअल संबंध उनकी सेक्रेटरी फरजाना से हैं। दोनों पति पत्नी की तरह साथ रहते हैं। लेकिन रेखा फरजाना को अपनी बहन मानती हैं। कहा जाता है रेखा के कमरे में कोई आ जा नहीं सकता लेकिन फरजाना को यहां आने-जाने की पूरी छूट है। फरजाना का पहनावा और चेहरा पुरुषों जैसा है। 

विज्ञापन
Happy Birthday Rekha: Lesser Known Facts About rekha and her Secretary Farzana
rekha - फोटो : insatgram

हेयर स्टाइलिस्ट से सेक्रेटरी बनी फरजाना
हमेशा सफेद कपड़े पहने हुए दिखने वाली फरजाना पहले हेयर स्टाइलिस्ट थीं। रेखा से मिलने के बाद फरजाना उनका पूरा कामकाज देखने लगीं। बाहरी दुनिया दोनों के संबंधों पर आजतक केवल अटकलें ही लगाती रही है सच्चाई किसी को नहीं पता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed