फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Rekha: घर खर्च के लिए रेखा को B ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा एक्सपोज, 15 की उम्र में इस हीरो ने किया जबरन KISS

Sun, 10 Oct 2021 07:08 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 10 Oct 2021 07:08 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Rekha: Actress Did B grade movies and erotics in her strugling career
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

दमदार अभिनय के अलावा रेखा अपनी दिलकश आवाज और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। रविवार को रेखा का जन्मदिन है। रेखा ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार (तेलुगु फिल्म) के रूप में की थी। रेखा के माता-पिता तेलुगु सिनेमा के जाने माने एक्टर्स थे। रेखा को बचपन से ही फिल्मी माहौल मिला। हालांकि रेखा के पिता ने उनकी मां से कभी शादी नहीं की।



नन बनना चाहती थीं रेखा
बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की खूबसूरती हमेशा चर्चा का विषय रही है। उम्र के इस पड़ाव में भी रेखा आज भी खूबसूरती और अपने निराले अंदाज से हर किसी को टक्कर देती हैं। वहीं न सिर्फ पुरानी पीढ़ी बल्कि आज की युवा पीढ़ी भी रेखा को काफी पसंद करती है। रेखा को तीन बार फिल्मफेयर और एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। रेखा पद्मश्री  से सम्मानित भी हैं। रेखा ने अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना जैसे बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें घर खर्च के लिए बी ग्रेड फिल्मों में एक्सपोज भी करना पड़ा। रेखा जब कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं तब वे नन बनना चाहती थीं। 
 

Happy Birthday Rekha: Actress Did B grade movies and erotics in her strugling career
रेखा - फोटो : Social Media

रेखा ने अपने करियर में रेखा ने करीब 175 हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है जिनमें 'खूबसूरत', 'खून भरी मांग', 'खून और पसीना', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'उमराव जान' शामिल हैं।  रेखा ने अपने हिंदी करियर की शुरुआत 'सावन भादो' फिल्म से की थी। यह उनकी पहली हिट फिल्म भी थी। लेकिन प्राण जाए पर वचन ना जाए जैसी बी ग्रेड फिल्म का भी रेखा हिस्सा रहीं। 

Happy Birthday Rekha: Actress Did B grade movies and erotics in her strugling career
रेखा - फोटो : Social Media

इस फिल्म में सुनील दत्त लीड रोल में थे। फिल्म में एक्सपोज करती रेखा के पोस्टर्स को देख उस समय काफी हंगामा मचा था। फिल्म में रेखा तवायफ के रोल में नजर आई थीं। रेखा के तालाब में नहाने और बिना कपड़ों के बाहर आने के सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Rekha: Actress Did B grade movies and erotics in her strugling career
रेखा - फोटो : ट्विटर

पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। बॉलीवुड में रेखा को 'कामसूत्र' जैसी इरॉटिक फिल्मों का हिस्सा भी बनना पड़ा। रेखा ने कुछ ऐसी फिल्मों में भी काम किया जिसमें उनकी मर्जी के बिना बोल्ड सीन कराए गए।

विज्ञापन
Happy Birthday Rekha: Actress Did B grade movies and erotics in her strugling career
रेखा - फोटो : ट्विटर

फिल्म 'अंजाना सफर' की शूटिंग के दौरान रेखा एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए पहुंची थीं और जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन कहा वैसे ही फिल्म के लीड एक्टर विश्वजीत ने उन्हें होठों पर किस करना शुरू किया और यह किस लगभग 5 मिनट तक चलता रहा। उस वक्त रेखा महज 15 साल की थीं। विश्वजीत ने अपने इस किसिंग सीन पर सफाई देते हुए कहा था कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। यासेर उस्मान की बुक 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी' में इस बात का जिक्र किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed