{"_id":"6161e75f8ebc3efaa6443fe7","slug":"when-saif-ali-khan-borrowed-rs-100-from-amrita-singh-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब अमृता सिंह ने सैफ अली खान को 100 रुपये दिए थे उधार, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताई थी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब अमृता सिंह ने सैफ अली खान को 100 रुपये दिए थे उधार, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताई थी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान और अमृता सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक समय था, जब बॉलीवुड में सैफ अली खान और अमृता सिंह का नाम एक साथ लिया जाता था। दोनों ने 1991 में अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी। सैफ अमृता से 12 साल छोटे हैं। इतना ही नहीं, दोनों के बीच धर्म का भी बहुत बड़ा फासला था, लेकिन इन सभी अंतर को खत्म करते हुए सैफ और अमृता ने एक-दूजे के साथ हमेशा रहने का फैसला किया था। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हुए, जिनके साथ अमृता और सैफ काफी खुश थे।
लेकिन दोनों के रिश्ते के बीच वक्त के साथ तनाव आने लगा था। इसी वजह से साफ और अमृता ने शादी के 13 साल बाद आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। हालांकि, जब अमृता सिंह और सैफ अली खान एक कपल थे, तब दोनों ही सिमी गरेवाल के शो ‘Rendezvous with Simi Garewal’ में पहुंचे थे। इस दौरान अमृता ने बताया था कि, उन्होंने एक बार सैफ को 100 रुपये उधार दिए थे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
2 of 5
सैफ अली खान और अमृता सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अमृता सिंह ने सिमी गरेवाल के चैट शो में सैफ अली खान को 100 रुपये उधार देने की वजह से बारे में बताते हुए कहा, ‘एक बार सैफ अली खान मेरे घर आए, और तब वह दो दिन तक मेरे घर ही रुक गए थे। इसके बाद जब उन्हें शूटिंग के लिए जाना पड़ा था तो उन्होंने मुझसे 100 रुपये मांगे थे क्योंकि, उनके पास पैसे नहीं थे। तो, मैंने कहा था, आप मेरी कार क्यों नहीं लेते? सैफ ने जवाब देते हुए कहा था, मेरे लिए प्रोडक्शन की कार बाहर इंतजार कर रही है, इसलिए मुझे आपकी कार की जरूरत नहीं है। सैफ की इस बात पर मैंने कहा था, नहीं, ले लो। अगर और कुछ नहीं तो आप कम से कम कार वापस करने के लिए तो वापस आएंगे।’
3 of 5
सैफ अली खान फैन क्लब
- फोटो : Instagram
इसके आगे एक्ट्रेस ने सैफ अली खान की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि, मेरी शादी मुझसे छोटे आदमी से होगी। सैफ ही एकमात्र व्यक्ति थे, जो मेरे साथ शांत रहते थे। उनकी ये बात मेरे लिए बहुत मायने रखती थी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमृता सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस चैट शो में सैफ ने भी अमृता की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि, आप बहुत कम ऐसे लोगों से मिलते हैं, जिनके साथ आपका कनेक्शन बनता है और जो आपको लिए कुछ करते हैं। मुझे नहीं लगा था कि, मैं दोबारा किसी को तलाश कर पाता, इसी वजह से मैं यहा रुक गया।’
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान
- फोटो : Social media
सैफ ने करीना से की दूसरी शादी
सैफ अली खान ने अमृता सिंह से तलाक लेने के बाद करीना कपूर के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। अभिनेता ने करीना से साल 2012 में शादी रचाई। आज के समय में दोनों दो बेटों तैमूर और जेह के माता-पिता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।