फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर एक-दूसरे के सामने क्यों नहीं आते रेखा और अमिताभ, वजह ये तो नहीं...

Tue, 10 Oct 2017 07:28 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Tue, 10 Oct 2017 07:28 AM IST
विज्ञापन
rekha love story with amitabh bachchan avoid each other
रेखा

रेखा और अमिताभ की जोड़ी ने ऑनस्क्रीन जितनी हिट फिल्में दी हैं, उतने ही वे विवादित भी रहे हैं। अमिताभ का रेखा से एक्‍स्ट्रा मैरिटल अफेयर इतना चर्चा में रहा कि अब दोनों एक-दूसरे से नजरें मिलाने में डरते हैं। आखिर रेखा और अमिताभ एक-दूसरे का सामना क्यों नहीं कर पाते हैं? 

rekha love story with amitabh bachchan avoid each other
रेखा

आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है जो एक ही जगह पर होते हुए भी वो एक-दूसरे को देख मुस्कुराते तक नहीं हैं। 80 के दशक की सबसे चर्चित जोड़ी अमिताभ-रेखा आज उम्र के उस पायदान पर खड़े हैं जहां सारे गिले-शिकवे भुला दिये जाते हैं। कभी रेखा और बिग बी एक-दूसरे के बिना रह नहीं पाते थे लेकिन आज देखिए क्या से क्या हो गया है।

पढ़ें- VIDEO: जुबैर खान ने खोल दिए बिग बॉस के सीक्रेट, क‌हा- 'सलमान की वजह से की सुसाइड की कोशिश'

rekha love story with amitabh bachchan avoid each other
रेखा

ना ही रेखा और न ही अमिताभ, दोनों एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं कहते हैं। ऐसा कुछ तो है जो इन दोनों को पास आने से रोकता है। सूत्रों के अनुसार, रेखा अमिताभ के ब्लॉग पढ़ती हैं लेकिन उन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देतीं। रेखा, अमिताभ की फिल्में देखकर उनकी तारीफ करती हैं लेकिन सिर्फ ये कहती हैं कि वो एक बहुत अच्छे कलाकार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rekha love story with amitabh bachchan avoid each other
रेखा

बॉलीवुड के इस हसीन जोड़े के प्यार पर उम्र कभी हावी नहीं हुई। इसके कारण लोग आज भी उनके रहस्यमय अधूरे प्यार के बारे में जानना चाहते हैं। दोनों का जिक्र जब भी होता है लोगों की धड़कनें बढ़ जाती है। लेकिन अमिताभ और रेखा के प्यार का पूरा सच कोई नहीं जानता।

विज्ञापन
rekha love story with amitabh bachchan avoid each other
Amitabh bachchan and Rekha

रेखा और अमिताभ ने फिल्म 'सिलसिला' के बाद एक साथ कभी भी काम नहीं किया। लेकिन आज भी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दोनों को अपनी फिल्म में लेने के लिए तैयार है। एक बार दोनों की हां तो डायरेक्टर्स की लंबी लाइन लग जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed