{"_id":"60804d928ebc3e8d3a6ee2e7","slug":"rekha-married-businessman-mukesh-agarwal-after-breaking-up-with-amitabh-bachchan-know-the-tragic-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का वो बिजनेसमैन जिसने रेखा से रचाई थी शादी, फिर उनके दुपट्टे का फंदा बनाकर दे दी थी जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल्ली का वो बिजनेसमैन जिसने रेखा से रचाई थी शादी, फिर उनके दुपट्टे का फंदा बनाकर दे दी थी जान
रेखा पर्दे की वो सदाबहार अभिनेत्री हैं जिन्होंने उम्र को अपना गुलाम बना रखा है। अपने अभिनय से इंडस्ट्री पर राज करने वाली रेखा ने अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल चुरा लिया था। वहीं आज भी उनके चेहरे पर वही खूबसूरती बरकरार है। रेखा पर्दे पर सुपरहिट रहीं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी एक फिल्मी कहानी बनकर रह गई। कभी अफेयर कभी शादी और ना जाने कितने ही विवादित बातें रेखा के जीवन का हिस्सा बनीं। उनके जीवन में एक भुचाल वो भी आया था जब उनके पति मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी।
2 of 6
अमिताभ-रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
रेखा का नाम बॉलीवुड के कई हीरो से जुड़ा लेकिन अमिताभ बच्चन से उनकी प्रेम कहानी सबसे ज्यादा चर्चित रही। फिल्मों में दोनो की जोड़ी हिट थी और पर्दे के पीछे उनके अफेयर के चर्चे सुर्खियां बटोर रहे थे। हालांकि इस रिश्ते को ज्यादा दिन की खुशियां नसीब नहीं हुईं और अमिताभ अपना घर बचाने के लिए रेखा से अलग हो गए।
3 of 6
रेखा, मुकेश अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
जब अमिताभ का प्यार रेखा को नसीब नहीं हुआ तो उनकी जिंदगी में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल की एंट्री हुई। मुकेश अग्रवाल दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन थे। उनकी कंपनी हॉटलाइन किचन का सामान बनाती थी। मुकेश को फिल्मी हस्तियां बहुत अच्छी लगती थी और वो अपनी पार्टियों में फिल्मी सितारों को बुलाते थे। मशहूर डिजाइनर बीमा रमानी मुकेश और रेखा की कॉमन दोस्त थीं। रेखा अक्सर उनसे मिलने जाती थी और यहीं उनकी मुकेश से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुकेश अग्रवाल, रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की नजदीकियां बढ़ीं तो उन्होंने शादी का फैसला कर लिया। इसके बाद रेखा ने 4 मार्च 1990 को मुकेश से शादी कर ली। शादी के बाद रेखा मुंबई में रहती थीं और मुकेश दिल्ली में। रेखा अक्सर मुकेश से मिलने दिल्ली जाती थीं। हालांकि मुकेश के प्रभावशाली लोगों से मिलने की चाहत रेखा को परेशान करने लगी थी और धीरे धीरे उन्होंने अपने पति से दूरी बनाना शुरू कर दिया। ये भी कहते हैं कि मुकेश नहीं चाहते थे कि रेखा शादी के बाद फिल्मों मे काम करें। वहीं रेखा अपने करियर को खत्म करने के लिए नहीं तैयार थीं। शादी के बाद मुकेश का बिजनेस भी लगातार घाटे में जा रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
मुकेश अग्रवाल, रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश और रेखा में काफी बहस होती थी और बिजनेस में मुकेश को काफी घाटा हो रहा था। ऐसे में मुकेश के जीवन में तनाव बढ़ता जा रहा था। ये भी बताया जाता है कि रेखा इस शादी से खुश नहीं थी और उन्होंने मुकेश से तलाक लेने के लिए अर्जी लगा दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।