Rekha: पर्दे पर बोल्ड सीन देने से पति की आत्महत्या तक, रेखा के जीवन के वो पांच विवाद जो कभी भुलाए नहीं जा सकते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोल्ड सीन से मचा था हंगामा
रेखा ने अपने हिंदी करियर की शुरुआत 'सावन भादो' फिल्म से की थी। यह उनकी पहली हिट फिल्म भी थी लेकिन प्राण जाए पर वचन ना जाए जैसी बी ग्रेड फिल्म का भी रेखा हिस्सा रहीं। इस फिल्म में सुनील दत्त लीड रोल में थे। फिल्म में एक्सपोज करती रेखा के पोस्टर्स को देख उस समय काफी हंगामा मचा था। फिल्म में रेखा तवायफ के रोल में नजर आई थीं। रेखा के तालाब में नहाने और बिना कपड़ों के बाहर आने के सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
जब हीरो ने कर लिया जबरन किस
फिल्म 'अंजाना सफर' की शूटिंग के दौरान रेखा एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए पहुंची थीं और जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन कहा वैसे ही फिल्म के लीड एक्टर विश्वजीत ने उन्हें होठों पर किस करना शुरू किया और यह किस लगभग 5 मिनट तक चलता रहा। उस वक्त रेखा महज 15 साल की थीं। विश्वजीत ने अपने इस किसिंग सीन पर सफाई देते हुए कहा था कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। इस सीन के बाद रेखा फूट फूट कर रोईं थीं।
अक्षय कुमार संग इंटीमेट गाने पर मचा बवाल
रेखा ने उम्र में अपने से बेहद छोटे अभिनेता अक्षय कुमार संग फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में काफी इंटीमेट सीन दिए थे। फिल्म के एक गाने इन द नाइट नो कंट्रोल में उन्होंने अक्षय के साथ काफी बोल्ड सीन दिए थे। इसे लेकर रेखा को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। ये भी कहा गया था कि रेखा और अक्षय एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे।
शादीशुदा अभिनेता से अफेयर
रेखा के जीवन की कहानी में अमिताभ बच्चन का नाम ना हो ऐसा हो नहीं सकता। रेखा और अमिताभ की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को अच्छी लगती थी लेकिन धीरे धीरे दोनों साथ काम करते हुए एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। उनकी नजदीकियों से जया की गृहस्थी लड़खड़ाने लगी थी। उन दिनों अमिताभ और रेखा के किस्से हर रोज अखबारों मे छपने लगे थे इस रिश्ते ने भी उनकी जिंदगी में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।