फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन की तस्वीर देख रेखा बोलीं- ये डेंजर जोन है, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 19 Feb 2020 05:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 19 Feb 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Rekha says This is danger zone After Realising She Is Posing Next To Amitabh Bachchan Poster
रेखा - फोटो : legendary rekha Instagram

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) के प्यार को करीबन 37 साल पहले फिल्म सिलसिला के जरिए यश चोपड़ा ने लोगों तक पहुंचाया। दोनों की जोड़ी एक समय में सुपरहिट मानी जाती थी। लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। दरार भी ऐसी है कि जब भी रेखा और अमिताभ का आमना-सामना होता है दोनों ही एक दूसरे को इग्नोर कर निकल जाते हैं। वैसे तो रेखा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन मौका मिलने पर किसी ना किसी इवेंट में जरूर दिखाई देती हैं।

Rekha says This is danger zone After Realising She Is Posing Next To Amitabh Bachchan Poster
रेखा - फोटो : instagram

रेखा ने हाल ही में बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2020 की लॉन्चिंग के ईवेंट में हिस्सा लिया। इस मौके पर रेखा ने मीडिया को कई सारे पोज दिए लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल पोज देते समय जब रेखा ने देखा कि वह अमिताभ बच्चन की फोटो के पास खड़ी हैं तो उन्होंने बिग बी की फोटो वाली जगह को डेंजर जोन कह दिया और वहां से हट गईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Just bcoz a relationship ends doesn’t mean 2 people stopped loving each other. They just stopped hurting each other. Just remembered Silsila, not their life.. 😉 #rekha #amitabhbachchan #rekhaji - - Song : Jab Koi Baat Singers : @atifaslam & Shirly Setia Music : DJ Chetan Lyric : Indeevar - - Song : Rang Barse Singers : @amitabhbachchan , Music : Shiv Hari Lyric : Harivansh Rai Bachchan #rekha #rekhaji #amitabhbachchan

A post shared by Bhanurekha Ganesan (@legendaryrekha) on

Rekha says This is danger zone After Realising She Is Posing Next To Amitabh Bachchan Poster
रेखा - फोटो : instagram

पिछले साल भी रेखा का ऐसा ही वीडियो सामने आया था। ब्राउन शेड्स और रेड लिपस्टिक के साथ सफेद रंग की साड़ी और गोल्डन जरी वाले बार्डर की साड़ी पहने रेखा कहर ढा रहीं थीं। हमेशा कांजीवरम साड़ी पहने नजर आने वाली रेखा ने इस बार सिल्क की साड़ी पहनी थी। साथ में फुल स्लीव का मैचिंग ब्लाउज और कानों बड़े इयररिंग्स पहने रेखा वाकई अपने उम्र को मात दे रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha says This is danger zone After Realising She Is Posing Next To Amitabh Bachchan Poster
अमिताभ, रेखा

फिल्म 'दो अनजाने' में पहली बार अमिताभ और अभिनेत्री रेखा ने साथ काम किया था। अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी 'मिस्टर नटवरलाल', 'सिलसिला', 'दो अनजाने', 'नमक हराम', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। सिल्वर स्क्रीन पर इस जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

विज्ञापन
Rekha says This is danger zone After Realising She Is Posing Next To Amitabh Bachchan Poster
अमिताभ रेखा जया - फोटो : फिल्म

दरअसल 70 और 80 के दशक में कथित तौर पर अमिताभ बच्चन और रेखा एक दूसरे के बेहद नजदीक थे। कहा तो ये भी जाता रहा कि इसी वजह से अमिताभ और उनकी पत्नी जया बच्चन के बीच मतभेद भी रहे लेकिन कभी भी खुलकर ये बातें सामने नहीं आईं। दोनों साल 1981 में आई यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' में आखिरी बार साथ में नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed