{"_id":"5bc6c9cfbdec2269b4444b27","slug":"rekha-to-jeetendra-these-bollywood-star-wished-hema-malini-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, रेखा से लेकर जितेंद्र तक कई सितारे बोले-बधाई हो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, रेखा से लेकर जितेंद्र तक कई सितारे बोले-बधाई हो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री हेमा मालिनी ने 16 अक्तूबर को अपना 70वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। जन्मदिन के मौके पर हेमा मालिनी के कुछ खास दोस्त भी उनके घर पहुंचे। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रेखा और अभिनेता जितेंद्र कुमार की।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो मंगलवार की रात रेखा और जितेंद्र हेमा मालिनी के घर पर नजर आए। इस दौरान रेखा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। रेखा ने हेमा मालिनी को घर पर जाकर जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी हैं। रेखा के बाद बॉलीवुड कलाकार जितेंद्र हेमा के घर पहुंचे। उन्होंने भी हेमा को जन्मदिन का बधाईयां दीं। हेमा के घर पहुंचते हुए रेखा और जितेंद्र की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।
बता दें कि हेमा मालिनी ने रेखा के साथ 'संध्या','अपने अपने','जान हथेली पे', 'जानेमन' और 'धर्मात्मा' जैसी फिल्में में साथ काम किया है। दर्शकों ने इन दोनों हीरोइनों को परदे पर एक साथ काफी पसंद भी किया है। वहीं बात करें जितेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्मों की तो हेमा-जितेंद्र ने 'वारिस','भाई हो तो ऐसा','खूशबू','किनारा','ज्योति और 'मेरी आवाज सुनों' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र और रेखा के अलावा हेमा मालिनी को जन्मदिन की बधाई देने बॉलीवुड कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा का परिवार भी पहुंचा। शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा बेटे लव सिन्हा के साथ हेमा मालिनी को जन्मदिन की बधाई देने उनके घर पहुंची। इन दौरान इन सभी सितारों ने काफी मनोरंजन भी किया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि हेमा जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहीं उतनी ही वह अभिनेता धर्मेंद्र के साथ अपनी प्रेम कहानी भी सुर्खियों में छाई रहीं। धर्मेंद और हेमा मालिनी को बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत कपल माना जाता है। इस स्टार कपल की प्रेम कहानी के कई चर्चे रहे हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी के ऐसे कई किस्से हैं जो इस स्टार कपल के फैंस को काफी हैरान कर देंगे।