फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर एक तस्वीर में बला की खूबसूरत लग रही हैं रेखा, नहीं देखी ये PHOTOS तो देख लीजिए...

Wed, 15 Jul 2020 07:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 Jul 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
Rekha Unseen Pics You Should Watch Once
रेखा - फोटो : ट्विटर

10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में जन्मीं रेखा साउथ के मशहूर एक्टर जैमिनी गणेशन की बेटी हैं। रेखा की मां पुष्पावल्ली तेलुगू अभिनेत्री थीं। बचपन से ही रेखा को फिल्मी माहौल मिला। 1966 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रेखा का फिल्मी दुनिया का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। चलिए आपको दिखाते हैं रेखा की खूबसूरत तस्वीरें...

Rekha Unseen Pics You Should Watch Once
रेखा - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा 65 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी खूबसूरती अब भी बरकरार है। उमराव जान, इजाजत, घर और कलयुग जैसी फिल्मों से पहचान बना चुकीं रेखा ने 1966 में दक्षिण भारतीय फिल्म 'रंगुला रत्नम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

Rekha Unseen Pics You Should Watch Once
रेखा - फोटो : ट्विटर

रेखा ने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें से कुछ फिल्म B ग्रेड भी रहीं। रेखा ने अपने हिंदी करियर की शुरुआत 'सावन भादो' फिल्म से की थी। यह उनकी पहली हिट फिल्म भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha Unseen Pics You Should Watch Once
रेखा - फोटो : ट्विटर

रेखा वो खूबसूरत अदाकारा हैं, जिनको लेकर बॉलीवुड में कई तरह की अफवाहें हैं। किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं वो? उम्र के इस दौर में भी क्यों अकेली रहती हैं वो। तमाम अटकलें लगाई जाती रहती हैं, लेकिन रेखा हमेशा से ही बिना किसी बात की फ्रिक किए बिंदास रही हैं। बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की खूबसूरती हमेशा चर्चा का विषय रही है।

विज्ञापन
Rekha Unseen Pics You Should Watch Once
रेखा - फोटो : ट्विटर

पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। शुरुआती दिनों में रेखा ने तमिल की कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। बॉलीवुड में रेखा को 'कामसूत्र' जैसी इरॉटिक फिल्मों का हिस्सा भी बनना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed