{"_id":"6078f2890c61de3f6d552d15","slug":"rekha-vinod-love-story-rekha-used-to-call-vinod-mehra-with-love-seeing-the-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विनोद मेहरा को प्यार से विन बुलाती थीं रेखा, अभिनेत्री को देख सास ने आशीर्वाद की जगह निकाल ली थी चप्पल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विनोद मेहरा को प्यार से विन बुलाती थीं रेखा, अभिनेत्री को देख सास ने आशीर्वाद की जगह निकाल ली थी चप्पल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 16 Apr 2021 07:47 AM IST
विज्ञापन
4
1 of 5
विनोद मेहरा- रेखा
Link Copied
अपने जमाने में टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनका असली नाम भानुरेखा है। वे तीन साल की उम्र से ही फिल्मों में काम कर रही हैं। रेखा अपने काम के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुखियों में रही। कहा जाता है कि जितेंद्र की दिल तोड़ देने वाली बातों के बाद रेखा उदास रहने लगी थीं। फिर उनकी मुलाकात विनोद मेहरा से हुई। उस वक्त 1971 में विनोद मेहरा ने फिल्म 'एक थी रीटा' से बतौर हीरो अपना करियर शुरू किया था। विनोद की ईमानदारी, गर्मजोशी और ख़ुशमिज़ाज स्वभाव रेखा को बहुत पसंद आया।
Trending Videos
2 of 5
विनोद मेहरा- रेखा
रेखा जहां बिंदास थी वहीं विनोद कम बोलने वाले और सौम्य एक्टर थे। विपरीत स्वभाव की वजह से ही दोनों एक दूसरे की तरफ खिंचते चले आए। वहीं, विनोद अपने करियर पर फोकस कर रहे थे। इसी बीच फिल्में हिट हो जाने के बाद अभिनेता की मां को उनकी शादी की चिंता सताने लगी। मां-बेटे के बीच बहुत प्यार था इसलिए विनोद ने बिना सोचे समझे अपनी मां की पसंद से मीना ब्रोका से शादी कर ली। हालांकि ये शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। दोनों के बीच तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विनोद मेहरा- रेखा
मीना के बाद अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से साथ विनोद मेहरा का अफेयर रहा। कहा ये भी जाता है कि दोनों ने शादी भी कर ली थी। हालांकि दोनों का ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और बाद में बिंदिया ने जेपी दत्ता से शादी कर ली। उसके बाद विनोद मेहरा का दिल रेखा के लिए धड़कने लगा। वहीं, रेखा ने विनोद की मां कमला मेहरा को खुश करने की बहुत कोशिश की। बावजूद इसके वह किस ना किसी बात को लेकर नाराज हो जातीं। इधर विनोद भी रेखा को खुद को बदलने का दबाव डालने लगे। वे रेखा को मीडिया से दूर रहने की सलाह देते। रेखा उतनी ही मीडिया के करीब चली जाती। इससे दोनों के बीच झगड़ने बढ़ने लगे।
4 of 5
विनोद मेहरा- रेखा
- फोटो : social media
कहा जाता है कि फिल्मी सास की तरह कमला को एक विनम्र, पारंपरिक और घरेलू बहू चाहिए थी। लेकिन रेखा इसके बिल्कुल उलट थीं। एक बार विनोद मेहरा पर शादी का दवाब डालने के लिए रेखा ने कॉकरोच मारने की दवा भी खा ली थी। जिसके बाद काफी हंगामा हो गया था।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 5
विनोद मेहरा
इसके बाद विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर ले गए लेकिन, विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया क्योंकि कमला को रेखा के अतीत के बारे में पता था कि वह बिन-ब्याही मां की बेटी हैं इसलिए कमला ने रेखा को घर में घुसने ही नहीं दिया। ऐसे में विनोद मेहरा भी कुछ कर नहीं पाए और यह रिश्ता टूट गया हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।