{"_id":"5c12339dbdec2241d20025e6","slug":"rekha-wearing-banarasi-saree-at-isha-ambani-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"64 की उम्र में ऐश्वर्या को मात दे रही हैं रेखा, ईशा अंबानी की शादी में पहुंचते ही लूटी सारी लाइमलाइट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
64 की उम्र में ऐश्वर्या को मात दे रही हैं रेखा, ईशा अंबानी की शादी में पहुंचते ही लूटी सारी लाइमलाइट
Thu, 13 Dec 2018 04:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rekha
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईशा अंबानी की शादी में एंटीलिया में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था लेकिन सभी की नजरें उस वक्त ठहर गई जब उनकी आंखों के सामने रेखा आ गईं। हमेशा से ही अपनी खूबसूरती से मुरीद करने वाली रेखा ने ईशा अंबानी की शादी में खास साड़ी पहनी थी। रेखा की एक झलक देखते ही वहां पर मौजूद लोग फिर से उनकी सुंदरता के कसीदे पढ़ने लगे। अगर आपको यकीन नहीं आ रहा तो आगे की स्लाइड में रेखा की दिलकश अदाएं जरूर देख लीजिए...
2 of 5
Rekha
- फोटो : Instagram
शाही शादी में सभी स्टार्स एक से बढ़कर एक ड्रेस पहने नजर आए। ज्यादातर स्टार्स गोल्डन और ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा या साड़ी पहने हुए थीं तो वहीं कुछ स्टार्स लाल रंग की साड़ी में नजर आए। इन सबके बीच बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा ने वेन्यू पहुंचे ही सारी लाइमलाइट लूट ली।
3 of 5
rekha and manish malhotra
- फोटो : Instagram
रेखा ने ईशा अंबानी की शादी में लाल और नांरगी रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी थी। रेखा की यह साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की थी जिसमें उनका लुक कयामत ढा रहा था। रेखा ने गले में भारी हार, हाथों में चूड़ियां, मांग टीका और बालों में गजरा लगाया हुआ था। इसके साथ ही मैचिंग पर्स भी कैरी किया हुआ था जो उन पर काफी जंच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rekha
- फोटो : Instagram
इस शादी शाही में रेखा ने मनीष मल्होत्रा के साथ जमकर पोज दिए। इसके साथ ही शादी के अंदर की तस्वीरें भी आई हैं जिसमें वह शिल्पा शेट्टी, गौरी खान और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के साथ पोज देती हुई नजर आईं। रेखा को बॉलीवुड में स्टाइल ऑइकॉन के तौर पर देखा जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
rekha
- फोटो : Instagram
रेखा ज्यादातर इवेंट, अवॉर्ड फंक्शन और शादी में कांजीवरम और बनारसी साड़ी पहने हुई देखी जाती हैं। रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में 48 साल हो गए हैं। रेखा की एक्टिंग के अलावा लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। यहां तक कि 64 साल की उम्र में भी वह कम उम्र की हीरोइनों को खूबसूरती में मात देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।