{"_id":"5ac3a80e4f1c1bec618b53a8","slug":"rekha-will-sing-rap-song-in-this-big-project","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म में रेखा करेगी कुछ ऐसा जो आजतक नहीं हुआ, गाएंगी रैप सॉन्ग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म में रेखा करेगी कुछ ऐसा जो आजतक नहीं हुआ, गाएंगी रैप सॉन्ग
Wed, 04 Apr 2018 06:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 06:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदाबहार एक्ट्रेस रेखा जल्द ही कुछ ऐसा करने जा रही है जिसे जानकर आप अचंभित रह जाएंगे। अपनी बेइंतेहा खूबसूरती के लिए पहचाने जाने वाली रेखा की एक्टिंग और डांसिग स्किल्स से तो सभी वाकिफ है। मगर अब रेखा आपको रैप करते नजर आने वाली हैं।
2 of 4
- फोटो : Instagram
चौंक गए न? मगर ये सच है। जल्द ही रेखा एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ रैप सॉन्ग गाती नजर आएंगी। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ रेखा ''यमला पगला दीवाना फिर से'' में एक रैप गाएंगी। गाने में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आएंगे।
3 of 4
फिल्म के इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर विशाल मिश्रा हैं। गाने की रिकॉर्डिंग मुंबई के एक स्टूडियो में की गई है। बता दें कि इसके लिए रेखा ने कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा के साथ मिलकर काफी प्रैक्टिस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इसके अलावा पहली बार ऐसा होगा कि सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. फिल्म का गाना ''ओ मेरे सोना रे'' दोनों पर फिल्माया जाएगा। इस बार 'यमला-पगला-दीवाना फिर से' का प्लॉट पिछले सारे पार्ट्स से अलग होगा। धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल नए अंदाज में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।