{"_id":"5cc38f19bdec22073b65134f","slug":"relation-between-deepika-padukone-and-amrita-rao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण और अमृता राव बने एक दूसरे के रिश्तेदार, ऐसा है दोनों के बीच कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण और अमृता राव बने एक दूसरे के रिश्तेदार, ऐसा है दोनों के बीच कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में अपने एक दोस्त की शादी में पहुंचे थे। ये शादी मुंबई में थी। शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं । इनमें से एक तस्वीर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। शादी की एक तस्वीर में दीपिका मेहमानों से मिल रही थीं और रणवीर पत्नी की सैंडल हाथ में लिए पीछे खड़े थे । दरअसल उनकी यह तस्वीरें एक फैमिली वेडिंग की थी।
इस शादी के बाद दीपिका पादुकोण और अभिनेत्री अमृता राव रिश्तेदार बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण के कजिन ब्रदर की शादी अमृता राव की कजिन सिस्टर से हो चुकी है। दोनों ने कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की।
इस दौरान एक तस्वीर ऐसी भी सामने आई थी जिसमें दीपिका, रणवीर, अमृता राव और उनके पति अनमोल नजर आए थे। पता चला है कि यह शादी दीपिका और अमृता के कजन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
deepika ranveer
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल ने एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। सफेद फ्लोरल साड़ी में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं तो गुलाबी कांजीवरम लहंगे में अमृता भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 6
amrita rao
अमृता राव ने साल 2016 में बॉयफ्रेंड अनमोल से शादी के बाद बॉलीवुड से थोड़ी दूरी बना ली। हाल ही में वह शिवसेना से संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की बायोपिक ‘ठाकरे’ में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।