फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के जेल जाने से निराश हुए फैंस के लिए खुशखबरी, सामने आई रेस 3 के ट्रेलर की रिलीज तारीख 

Wed, 11 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
release date of Salman Khan starrer film Race 3 has been confirmed
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज होने का बाद अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी हैै। रिलीज डेट सामने आते ही सलमान के फैंस के बीच 'रेस 3' को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
release date of Salman Khan starrer film Race 3 has been confirmed
बताया जा रहा है मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा सकता है। यह हॉलीवुड फिल्म 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मीडिया में चल रही खबरों की माने इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म का बस एक गाना शूट होना बाकी है, वह इसी महीने मुंबई में पूरा कर लिया जाएगा। 'रेस 3' की शूटिंग अबु धाबी, थाईलैंड और इंडिया में की गई है।
release date of Salman Khan starrer film Race 3 has been confirmed
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में एक आइटम डांस भी है। यह आइटम डांस कोई और नहीं बल्कि 'दबंग' में सलमान की हीरोइन रहीं सोनाक्षी सिन्हा करेंगी। इसी गाने का शूट होना बाकि है। इस गाने को काफी बड़े लेवल पर बनाया जाएगा। गाने में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस और सोनाक्षी सिन्हा तीनों नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
release date of Salman Khan starrer film Race 3 has been confirmed
आपको बता दें कि फिल्म में सलमान और जैकलीन के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, साकिब सलीम और डेजी शाह नजर आएंगे। गौरतलब है कि सलमान खान फिल्म 'रेस-3' के को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का निर्देशन कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा कर रहे हैं।यह फिल्म 15 जून को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed