फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रूर, लालची 'कौशल्या' बनकर खूब लोकप्रिय हुईं मनोरमा, लोग करने लगे थे ऐसी 'चाची' से नफरत

Mon, 15 Feb 2021 01:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 15 Feb 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
Remembering veteran actress Manorama, Chachi of seeta and geeta on her death anniversary
manorma - फोटो : instagram

'सीता और गीता' 'दो कलियां', 'दो फूल' में खलनायिका का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मनोरमा की आज पुण्यतिथि है। मनोरमा इस अभिनेत्री का असल नाम नहीं था। साल 1941 में रिलीज हुई फिल्म खज़ानची में मनोरमा नाम का किरदार निभाने के बाद उन्हें इसी नाम से जाना जाने लगा। आज ही के दिन लंबी बीमारी के बाद मनोरमा का निधन हो गया था।

Remembering veteran actress Manorama, Chachi of seeta and geeta on her death anniversary
मनोरमा - फोटो : ट्विटर

1972 में आई 'सीता और गीता' में मनोरमा द्वारा निभाया गया कौशल्या चाची का किरदार आज भी लोकप्रिय है। मनोरमा ने अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर खलनायिका और हास्य कलाकार की भूमिका ही निभाई। मनोरमा की आखिरी फिल्म दीपा मेहता की वाटर थी, जिसमें उन्होंने विधवा आश्रम की मुखिया की भूमिका निभाई थी।

Remembering veteran actress Manorama, Chachi of seeta and geeta on her death anniversary
मनोरमा - फोटो : ट्विटर

लाहौर में बतौर बाल कलाकार अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली मनोरमा ने राजन हक्सर से निकाह किया था। दोनों विभाजन के बाद भारत आ गए थे, और निर्माता बन गए। फिल्मों में क्रूर चाचियां- सौतेली मांयें तो बहुत आईं, इनमें कुछ ने दर्शकों को हंसाया भी और परेशान भी किया, लेकिन 'सीता और गीता' की मनोरमा की बराबरी न कोई कर सकी और न कर सकेगी। आलम कुछ ऐसा था कि सीता और गीता के बाद लोग इस चाची से नफरत करने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Remembering veteran actress Manorama, Chachi of seeta and geeta on her death anniversary
मनोरमा - फोटो : ट्विटर

मनोरमा की गोल-गोल आंखें, मटकाकर बोलना, बेचारी सीता की संपत्ति पर कुंडली मारकर बैठना आज भी दर्शक पसंद करते हैं। मनोरमा ने अपने फिल्मी करियर में 150 से ज्यादा फिल्में कीं। ज्यादातर फिल्मों में मनोरमा ने निगेटिव किरदार निभाया। साल 2008 में मनोरमा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed