फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लुक्स की वजह से कई बार रिजेक्ट हुए थे रेमो डिसूजा, एक बार कहा था- 'प्लीज लुक नहीं, मेरा डांस देखिएगा'

Thu, 02 Apr 2020 03:06 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 02 Apr 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Remo D Souza Birthday Day Special Struggle and life of Bollywood Choreographer
Remo D'Souza - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

2 अप्रैल को रेमो डिसूजा अपना जन्मदिन मनाते हैं। बैकग्राउंड डांसर से कोरियोग्राफर और फिर निर्देशक बनने तक का सफर रेमो के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहा था। इस दौरान रेमो ने कई मुसीबतों का सामना किया। वहीं रेमो को कई बार उनके लुक्स को लेकर भी लोगों ने नकार दिया। ऐसे में आज जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं रेमो की जिंदगी के फर्श से अर्श तक के सफर के बारे में।

Remo D Souza Birthday Day Special Struggle and life of Bollywood Choreographer
remo dsouza

रेमो डिसूजा का जन्म 2 अप्रैल 1972 को बेंगलुरू में हुआ था। रेमो के पिता नेवी में अफसर थे। छोटी उम्र में ही रेमो ने इस बात का फैसला कर लिया था कि वो डांस में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं लेकिन रेमो के परिवार को ये बात कुछ खास पसंद नहीं आई। वहीं रेमो ने अपना फैसला नहीं बदला और अपनी किस्मत को आजमाने मुंबई आ गए।

Remo D Souza Birthday Day Special Struggle and life of Bollywood Choreographer
remo dsouza - फोटो : social media

रेमो ने एक डांस रियलिटी शो में अपने स्ट्रगल का जिक्र करते हुए बताया था कि उन्हें कई डांस ऑडिशन्स में रिजेक्ट किया गया। इसकी वजह उनका डांस नहीं बल्कि उनका लुक रहा। रेमो ने बताया कि कोरियोग्राफर्स उनका डांस देखे बिना उनके लुक्स से ही उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया करते थे। लेकिन रेमो ने अपना विश्वास नहीं टूटने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Remo D Souza Birthday Day Special Struggle and life of Bollywood Choreographer
Shah rukh Khan, Remo DSouza - फोटो : amar ujala mumbai

रेमो ने बताया कि एक बार जब वो कोरियोग्राफर अहमद खान के पास अपना ऑडिशन देने गए थे तो उन्होंने अपना डांस शुरू करने से पहले अहमद खान से कहा था, प्लीज लुक नहीं मेरा डांस देखिएगा। रेमो का ऐसा अनुरोध सुनकर अहमद खान भी हैरानी में पड़ गए थे। रेमो ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा था कि जब बॉलीवुड में डार्क डांसर को कैमरे के सामने आने की अनुमति नहीं होती थी,  लेकिन उनकी प्रतिभा के कारण ही उन्हें शाहरुख के पीछे पंक्ति में डांस करने का मौका मिला था।

विज्ञापन
Remo D Souza Birthday Day Special Struggle and life of Bollywood Choreographer
Remo D’souza - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

बता दें कि रेमो ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और धीरे- धीरे कामयाबी की सीढ़ी चढ़ते गए। आज रेमो की गिनती दिग्गज कोरियोग्राफर्स में होती है। बता दें कि रेमो कोरियोग्राफी के साथ ही साथ निर्देशन में भी कदम रख चुके हैं। रेमो की पहली फिल्म F.A.L.T.U थी जो 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रेमो ने एबीसीडी, द फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं हाल ही में रेमो की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी भी रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed