{"_id":"5e81a5388ebc3e6fd73c8636","slug":"remo-d-souza-does-not-make-film-based-on-dance-after-flop-street-dancer-3d","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब डांस फिल्में नहीं बनाएगा ये कोरियाग्राफर, वरुण धवन की फ्लॉप फिल्म के बाद लिया फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब डांस फिल्में नहीं बनाएगा ये कोरियाग्राफर, वरुण धवन की फ्लॉप फिल्म के बाद लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 30 Mar 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Street Dancer 3d
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरियोग्राफर से फिल्म निर्देशक बने रेमो डिसूजा अब डांस पर आधारित फिल्में नहीं बनाएंगे। उनकी नजर अब अपनी अगली फिल्म के लिए स्पोर्ट्स ड्रामा या एक्शन जॉनर पर है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। अपने पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए रेमो डिसूजा ने निर्णय लिया है, कि वह अपनी अगली फिल्म में कुछ अलग करके दिखाएंगे।
Trending Videos
2 of 4
remo dsouza
- फोटो : social media
रेमो डिसूजा कहते हैं कि फिलहाल के लिए वह डांस फिल्मों को ना बोल चुके हैं। वह कहते हैं, 'मेरी अगली फिल्म या तो एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी या फिर एक एक्शन फिल्म होगी। कम से कम मैं अब कोई डांस फिल्म तो नहीं करूंगा। मैं फिलहाल एक साथ दो पटकथाओं पर काम कर रहा हूं। और यह दोनों ही कहानियां मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मैं अप्रैल के महीने में फैसला लूंगा कि मुझे किस फिल्म पर पहले काम करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
street dancer 3d
- फोटो : social media
उनकी पिछली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' उनकी आशाओं पर खरी नहीं उतरी। फिल्म को दर्शकों से खास प्यार नहीं मिला, जिसकी वजह से इस फिल्म को फ्लॉप घोषित किया गया। यहां तक कि समीक्षकों से भी फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म के फ्लॉप होने के कुछ समय बाद ही फिल्म के मुख्य अभिनेता वरुण धवन और निर्देशक रेमो डिसूजा के बीच कुछ अनबन की खबरें भी सामने आई थीं।
4 of 4
Street Dancer 3D
- फोटो : amar ujala mumbai
अभिनेता वरुण धवन के करीबी सूत्रों ने बताया था कि अब रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म में वरुण धवन निश्चित तौर पर हीरो नहीं चुने जाएंगे। ज्ञात है कि रेमो डिसूजा के निर्देशन में ही बनी सलमान खान की एक्शन फिल्म 'रेस 3' भी फ्लॉप रही थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद भी सलमान और रेमो के बीच कुछ अनबन की खबरें सामने आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X