बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान अपने परिवार के कितना करीब हैं और उनसे कितना प्यार करते हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा प्यार वो अपनी छोटी बहन अर्पिता खान से करते हैं। अब अर्पिता की जगह सलमान की जिंदगी में किसी और ने ले ली है। वो और कोई नहीं अर्पिता के बेटे आहिल शर्मा हैं। आहिल शर्मा आज अपना चौथा जन्मदिन मना रहे हैं। मामू जान के लाडले भांजे के जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं मामा-बांजे की बॉन्डिंग।
चार साल के हुए सलमान खान के लाडले भांजे आहिल शर्मा, जन्मदिन पर देखिए मामा-भांजे की प्यारी तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की अपने भांजे आहिल शर्मा के साथ बेहद अच्छी बॉन्ंडिंग है। सलमान अक्सर आहिल के साथ खेलते हुए नजर आते हैं। दोनों को साथ में देखकर पता चलता है कि सलमान अपने भांजे से कितना प्यार करते हैं। सलमान और आहिल की तस्वीरें भी बहन अर्पिता अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा करती रहती हैं। जिसमें दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती है।
My life in one frame😍 My brother & My son. Thank you god for the choicest blessing 🙏
A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on
Sunday - Funday ! Family Time 😘 Nana & Mamu Loving @beingsalmankhan
A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on
A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on
हाल ही में क्वारंटीन के समय में सलमान और आहिल का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में सलमान और आहिल बगीचे में घूम रहे थे और फल तोड़ रहे थे। ये बगीचा था सलमान का पनवेल वाला फार्महाउस। जहां सलमान इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इन दिनों लॉकडाउन की वजह से पूरा देश बंद हैं जिसके चलते आहिल के जन्मदिन पर इस बार कोई पार्टी नहीं रखी गई है। आहिल इस बार अपने परिवार के साथ ही अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X