कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरा देश एकजुट हो गया है। भारत में संक्रमितों की संख्या 1100 से ज्यादा हो गई है। ऐसे मौके पर जब धनराशि की जरूरत है तो बॉलीवुड सितारे भी आगे आए हैं। अक्षय, सलमान, ऋतिक सहित कई बड़े नाम हैं जिन्होंने राहत का हाथ बढ़ाया है।
अक्षय- सलमान के बाद कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आगे आए कार्तिक आर्यन, पीएम राहत कोष में दान दिए इतने करोड़
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ दान किया है। एक पोस्ट के जरिए कार्तिक ने इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सभी भारतवासियों से अपील की कि सभी अपनी क्षमता के अनुसार मदद करें।
कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया जिस पर लिखा- 'देश के लिए इस वक्त जरूरी है कि सभी लोग एकजुट हों। मैं आज जो कुछ भी हूं और जो भी पैसे कमा रहा हूं। इस देश के लोगों की वजह से ही है। पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ देता हूं। मैं सभी भारतीयों से अपील करता हूं जितना हो सके मदद करें।'
We need each other now more than ever. Let’s show our support 🙏🏻
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
Coronavirus: अनुष्का और विराट ने कीमत छुपाकर किया पीएम केयर्स फंड को दान, लिखा- 'हमारा दिल टूट गया है'

कमेंट
कमेंट X