सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Coronavirus: अनुष्का और विराट ने कीमत छुपाकर किया पीएम केयर्स फंड को दान, लिखा- 'हमारा दिल टूट गया है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 30 Mar 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma donated pm cares fund due to coronavirus
Virat Kohli and Anushka Shrama - फोटो : instagram

कोरोना वायरस की महामारी से दुनिया भर की लड़ाई जारी है। देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इस बीच कई बड़ी हस्तियां सामने आई हैं और पीएम केयर्स फंड में दान दिया। इसी कड़ी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नाम भी जुड़ गया है। 

Trending Videos
virat kohli and anushka sharma donated pm cares fund due to coronavirus
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। अनुष्का ने एक पोस्ट के साथ इसकी जानकारी दी है हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि कितनी राशि दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma donated pm cares fund due to coronavirus
anushka virat - फोटो : social media

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा, 'मैं और विराट पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष को अपना समर्थन दे रहे हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों को देखकर हमारा दिल टूट गया है। इस योगदान के पीछे हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य है उनका दर्द कुछ हद तक कम हो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

virat kohli and anushka sharma donated pm cares fund due to coronavirus
PM Modi And Akshay Kumar - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देश में 21 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया था। इस एलान के बाद सबसे ज्यादा समस्या दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली से कई लोग पलायन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से दान देने की अपील की थी। अक्षय कुमार ने पीएम की इस अपील के बाद 25 करोड़ रुपये का दान दिया।

विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma donated pm cares fund due to coronavirus
salman khan hrithik roshan - फोटो : social media

अक्षय कुमार के अलावा सलमान खान, ऋतिक रोशन, वरुण धवन, भूषण कुमार, कपिल शर्मा, मनीष पॉल सहित दूसरी कई बड़ी हस्तियों ने राहत का हाथ बढ़ाया है। इस लिस्ट में दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और भोजपुरी के कलाकार भी पीछे नहीं रहे। 'बाहुबली' फेम अभिनेता प्रभास, महेश बाबू, अलु अर्जुन, राम चरण, रजनीकांत, रवि किशन और  अक्षरा सिंह ने भी प्रभावितों की मदद की है। 

सामने आई कनिका कपूर की चौथी कोरोना रिपोर्ट, देखकर परेशान हुए घरवाले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed