फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सुनवाई आज, रेमो डिसूजा ने बचाव में तैयार किए 49 बिंदु

Fri, 08 Nov 2019 12:16 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 08 Nov 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Remo D’Souza moves Allahabad HC for bail in 5 crore cheating case
Remo D’souza - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

पांच करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपों में फंसे मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अग्रिम जमानत अर्जी में अपने बचाव में 49 बिंदु तैयार किए हैं। हाईकोर्ट द्वारा आख्या मांगने पर पुलिस ने सभी 49 बिंदुओं पर अपना जवाब तैयार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जवाब तैयार कर शासकीय अधिवक्ता को रिपोर्ट भेज दी गई है।

Remo D’Souza moves Allahabad HC for bail in 5 crore cheating case
remo dsouza - फोटो : social media

गौरतलब है कि पांच करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में स्थानीय अदालत ने रेमो डिसूजा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए थे। पेश न होने पर गत 23 सितंबर को कोर्ट ने रेमो के गैर जमानती वारंट जारी किए थे। मुंबई जाकर रेमो को गिरफ्तार करके लाने के लिए सिहानी गेट थाना पुलिस ने आईजी से अनुमति मांगी थी। पुलिस अनुमति का इंतजार कर ही रही थी कि रेमो डिसूजा द्वारा गत चार नवंबर को प्रयागराज उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी डाल दी गई। कोर्ट ने पुलिस से आख्या मांगी तो इसका पता चला।

Remo D’Souza moves Allahabad HC for bail in 5 crore cheating case
remo dsouza - फोटो : social media

रेमो ने बचाव में तैयार किए 49 बिंदु
सिहानी गेट पुलिस के मुताबिक कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अपने बचाव में 49 प्वाइंट्स तैयार अग्रिम जमानत मांगी थी। कोर्ट ने उन्हीं बिंदुओं पर पुलिस से जवाब मांगा था। कोर्ट ने छह नवंबर तक पुलिस से आख्या मांगी, लेकिन कोर्ट के आदेश ही पुलिस को छह नवंबर को मिल सके। मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय ने बताया कि 49 बिंदुओं पर जवाब तैयार कर शासकीय अधिवक्ता को भेज दिया है। शुक्रवार को उक्त रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश होगी। एसएचओ सिहानी गेट उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट में मजबूत पैरवी कर अग्रिम जमानत का विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Remo D’Souza moves Allahabad HC for bail in 5 crore cheating case
remo

यह था मामला
उक्त प्रकरण में गांव मोरटी निवासी सतेंद्र त्यागी ने वर्ष 2016 में सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना है कि रेमो डिसूजा से उनके पारिवारिक संबंध थे। रेमो ने एक बड़ी फिल्म बनाने की बात कहते हुए मोटे मुनाफे का झांसा दिया। जिसके बाद उन्होंने 2013 में रेमो की फिल्म ‘अमर...मस्ड डाई’ में 5 करोड़ रुपये लगा दिए। उक्त फिल्म में जरीन खान व राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका में थे। रेमो ने एक साल में 5 के 10 करोड़ लौटाने का वादा 

अमिताभ के शरीर में इंजेक्शन से पहुंचाई जा रही है दवा, डॉक्टर की सलाह के बाद भी नहीं मान रहे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed