फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ की तबीयत खराब और ऊषा उत्थुप का जन्मदिन, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Fri, 08 Nov 2019 12:15 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 08 Nov 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Health update and Usha Uthup Birthday entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को अभिनय की दुनिया में 50 साल पूरे कर लिये। इस मौके पर बिग बी ने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टर उन्हें अब काम से छुट्टी लेकर आराम करने की सलाह दे रहे हैं लेकिन वह अपने चाहने वालों के प्यार से अभिभूत हैं और बहुत जल्द काम पर वापस लौटेंगे।



अमिताभ के शरीर में इंजेक्शन से पहुंचाई जा रही है दवा, डॉक्टर की सलाह के बाद भी नहीं मान रहे

Amitabh Bachchan Health update and Usha Uthup Birthday entertainment news
remo

पांच करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपों में फंसे मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अग्रिम जमानत अर्जी में अपने बचाव में 49 बिंदु तैयार किए हैं। हाईकोर्ट द्वारा आख्या मांगने पर पुलिस ने सभी 49 बिंदुओं पर अपना जवाब तैयार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जवाब तैयार कर शासकीय अधिवक्ता को रिपोर्ट भेज दी गई है।

पांच करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सुनवाई आज, रेमो डिसूजा ने बचाव में तैयार किए 49 बिंदु

Amitabh Bachchan Health update and Usha Uthup Birthday entertainment news
Janhvi Kapoor - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्हें कई बार मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया जाता है। फैंस अक्सर जाह्नवी के अच्छे व्यवहार की तारीफ करते हैं। अक्सर वो गरीब बच्चों को खाना देते हुए नजर आती हैं। एक बार फिर बच्चे की मदद करते हुए जाह्नवी का वीडियो वायरल हो रहा है।

Video: पहले पैपराजी से कहा, 'बंद करो कैमरा', फिर जाह्नवी ने इस तरह की गरीब बच्ची की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Health update and Usha Uthup Birthday entertainment news
Panipat - फोटो : social mumbai

भारत में अगले महीने रिलीज होने जा रही एक फिल्म को लेकर अफगानिस्तान में बहस उठ खड़ी हुई है। 'पानीपत' के पोस्टर और ट्रेलर को लेकर अफगान सोशल मीडिया में लोगों की बंटी हुई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अभिनेता संजय दत्त दुर्रानी साम्राज्य के संस्थापक अहमद शाह अब्दाली की भूमिका निभा रहे । इसमें 1761 में अब्दाली की वफादार सेनाओं और भारत की मराठा सेनाओं के बीच हुई पानीपत की ऐतिहासिक लड़ाई के दौरान का घटनाक्रम दिखाया गया है। 

पानीपत फिल्म को लेकर अफगानिस्तान में छिड़ी बहस, वजह हैरान करने वाली

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Health update and Usha Uthup Birthday entertainment news
Usha Uthup - फोटो : file photo

भारतीय पॉप संगीत को अलग पहचान देने वाली ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) का आठ नवंबर को जन्मदिन है। ऊषा इस बार 72वां जन्मदिन मनाएंगी। ऊषा ने पॉप संगीत के अलावा जैज और भारतीय फिल्मों में भी अपनी गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कांजीवरम की साड़ी, बड़ी सी गोल बिंदी और बालों में फूल, ऊषा उत्थुप की मानों पहचान ही बन गई है। समय के साथ ऊषा उत्थुप के लुक में काफी बदलाव आया है।

फिल्मों से पहले होटल में गाना गाया करती थीं ऊषा उत्थुप, पुरानी तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed