मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo DSouza) को हार्ट अटैक आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रेमो इस वक्त कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके जल्द सेहतमंद होने के लिए दुआएं दे रहे हैं।
रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक और अभिनेत्री आर्या बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Actor Shikha Malhotra suffers paralysis: शाहरुख खान की फिल्म फैन में नजर आ चुकीं अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा को पैरालाइसिस स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर का दाहिना हिस्सा काम नहीं कर रहा है।
अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा को पक्षाघात, शरीर का दाहिना हिस्सा नहीं कर रहा काम
कोरोना का प्रकोप मार्च के महीने से लगातार देखा जा रहा है। इस वायरस की चपेट में कई फिल्मी हस्तियां बी आ गई थीं। हाल ही में फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री नीतू कपूर भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं। हालांकि अब नीतू ने इस वायरस को मात दे दी है। इस बात की जानकारी नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने की है।
नीतू कपूर की Covid-19 रिपोर्ट आई निगेटिव, बेटी रिद्धिमा ने फैंस को कहा- 'शुक्रिया'
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने अपने पिता के ड्रग एडिक्शन पर खुलकर बात की है। वह इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों के सवालों का जवाब दे रही थीं। इस बीच एक यूजर ने उनसे संजय के ड्रग एडिक्शन पर सवाल पूछा जिसका त्रिशाला ने बड़ी समझदारी से जवाब दिया।
संजय दत्त के ड्रग एडिक्शन पर बेटी त्रिशाला का खुलासा, बोलीं- उन्हें हर दिन इससे लड़ना पड़ता है
विद्या बालन की चर्चित फिल्म 'डर्टी पिक्चर' में दक्षिण भारत की ही एक और कामुक अभिनेत्री शकीला का किरदार करने वाली अभिनेत्री आर्या बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर उनकी लाश खून में सराबोर मिली, हालांकि पुलिस को अब तक इसमें किसी तरह के बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले। पुलिस इस मामले को फिलहाल आत्महत्या का मामला मान रही है। आगे की कार्रवाई वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद करेगी।
'द डर्टी पिक्चर' में शकीला का किरदार करने वाली अभिनेत्री की संदिग्ध मौत, खून में सराबोर मिली लाश