फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Khan: तलाक के बाद इस शख्स को डेट कर रही हैं 'बिदाई' फेम सारा खान! कुछ महीनों बाद ही टूट गई थी शादी

Thu, 14 Jul 2022 06:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
report  divorced actress sara khan is now dating pilot shantanu raje see couple pics
सारा खान - फोटो : social media

'बिदाई सपना बाबुल का' सीरियल से घर-घर संध्या के नाम से फेमस हुईं अभिनेत्री सारा खान हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह बिग-बॉस से लेकर लॉकअप जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस सारा अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं, चाहे वह होठो की सर्जरी हो या फिर शादी। फिलहाल इस समय सारा खान अपनी नई रिलेशनशिप को लेकर फिर से चर्चा में आ गई हैं। रिपोर्ट की मानी जाए तो वह शांतनु राजे के साथ रिलेशन में हैं।

report  divorced actress sara khan is now dating pilot shantanu raje see couple pics
सारा खान, शांतनु राजे - फोटो : social media

पायलट को डेट कर रही हैं सारा खान
रिपोर्ट की मानी जाए तो सारा खान इस समय शांतनु राजे नाम के शख्स को डेट कर रही हैं, जो पेशे से एक पायलट हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। वहीं शांतनु राजे भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक्ट्रेस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

report  divorced actress sara khan is now dating pilot shantanu raje see couple pics
सारा खान - फोटो : सोशल मीडिया

शांतनु राजे संग म्यूजिक वीडियो में कर चुकी हैं काम
सारा खान ने शांतनु राजे संग एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों तकरीबन एक साल से एक दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उन्होंने आधिकारिक रूप से रिश्ते की पुष्टी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
report  divorced actress sara khan is now dating pilot shantanu raje see couple pics
सारा खान - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के कुछ दिनों बाद ही हो गया था सारा का तलाक
सारा खान ने साल 2010 में अभिनेता अली मंर्चेंट संग शादी की थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी और कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। सारा ने आरोप लगाया था कि अली ने उनके साथ धोखा किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed