फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान खान ने आयुष शर्मा को बताया जुल्मी और मतलबी, कहा- अंतिम द फाइनल ट्रुथ के दौरान जीजा ने....

Thu, 14 Jul 2022 06:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 14 Jul 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
Salman khan: Bhaijaan called ayush sharma selfish while promoting movie antim the final truth in kapil sharma show
अंतिम-द फाइनल ट्रुथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड में जब भी एक्शन हीरो की बात आती है, तब सबके दिमाग में सबसे पहले इंडस्ट्री के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान का नाम आता है। सलमान खान हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता की पूरे देश में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्मों को शूट करने में व्यस्त हैं, लेकिन वह समय-समय पर अपने जीवन से जुड़े किस्से अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। वह अक्सर लोगों मदद करने के लिए भी आगे आते रहते हैं। उन्होंने अपने दम पर इस इंडस्ट्री में बहुत से लोगों का करियर शुरू कराया है, जिनमें से एक उनके जीजा आयुष शर्मा भी हैं। फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान के साथ काम कर चुके आयुष को लेकर अभिनेता ने कई राज खोले हैं।

Salman khan: Bhaijaan called ayush sharma selfish while promoting movie antim the final truth in kapil sharma show
अंतिम-द फाइनल ट्रुथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'अंतिम' में आयुष ने किया सलमान पर जुल्म 
इस समय अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे सलमान खान और उनके जीजा आयुष शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है। 'द कपिल शर्मा शो' के वीडियो में सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के पति की जमकर बुराई करते दिख रहे हैं। फिल्म 'अंतिम द ट्रुथ' के प्रमोशन के दौरान का है। शो में फिल्म को प्रमोट करते हुए सलमान ने आयुष को सेल्फिश तक बता दिया। मजाक मजाक में बातचीत के दौरान सलमान बोले,'आयुष इतना मतलबी ब्रदर इन लॉ है कि इसने मुझे ऑफ नहीं लेने दिया। जबकि फिल्म को प्रोड्यूस मैं खुद कर रहा था, लेकिन इसने अर्पिता को फोन करके बोला कि सलमान भाई को कहो कि वह शूट दो दिन आगे न बढ़ाएं, अभी करते हैं।' 

Salman khan: Bhaijaan called ayush sharma selfish while promoting movie antim the final truth in kapil sharma show
अंतिम: द फाइनल ट्रुथ - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या था पूरा माजरा
वायरल हो रही वीडियो में सलमान आगे कहते हैं, 'क्योंकि इन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान वॉटर कट, सॉल्ट कट, चावल कट कर रखा था। अब इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था और यह पगलैट हो रहे थे। अपुन ने तो सब खा पीकर के बॉडी बनाई है, लेकिन इन्होंने ऐसा नहीं किया है न।' दरअसल माजरा यह था कि वीडियो में सलमान फिजीक को लेकर बात कर रहे थे। उन्हें अपनी बॉडी पर काम करने के लिए दो-तीन दिन का समय चाहिए था। लेकिन आयुष ने उन्हें वो टाइम नहीं दिया, जबकि वह खुद फिल्म के प्रोड्यूसर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan: Bhaijaan called ayush sharma selfish while promoting movie antim the final truth in kapil sharma show
आयुष शर्मा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी
पिछले साल आखिर में 26 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ आयुष शर्मा और महिमा मकवाना नजर आए थे। दर्शकों के साथ ही फिल्म को समीक्षकों ने भी मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 39.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप रही थी।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed