सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रही सीबीआई को भी इस बात अंदाजा नहीं होगा कि इस मामले में इतनी सारी परते हैं। हर दिन इस केस में नए खुलासे जांच एजेंसी के लिए एक चुनौती बनते जा रहे हैं। डिप्रेशन, नेपोटिज्म को पीछे छोड़ते हुए अब ये मामला ड्रग माफिया तक जा पहुंचा है। लेकिन इन सभी कड़ियों में एक नाम कॉमन है और वो है रिया चक्रवर्ती का। खुलासा हुआ है कि सुशांत की मौत के दिन और उसके अगले दिन रिया ने एक शख्स से कई बार फोन पर बातचीत की थी।
सुशांत की मौत वाले दिन रिया चक्रवर्ती ने इस शख्स को किया था दो बार फोन, अगले दिन भी पांच बार की कॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स से पता चला है कि सुशांत की मौत वाले दिन यानी 14 जून को उन्होंने टैलेंट मैनेजर जया साहा से दो बार फोन पर बातचीत की थी। जबकि सुशांत की मौत के अगले दिन यानी 15 जून को रिया ने जया को पांच बार कॉल किया था।
रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले भी रिया चक्रवर्ती और जया साहा के बीच लंबी बातचीत हुई थी। जया का नाम सामने आते ही इस केस में एक नया एंगल सामने आया है। खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय ने जया को तलब किया है।
ड्रग्स मामले में भी जया का नाम
याद दिला दें कि बुधवार को रिया चक्रवर्ती की एक चैट सामने आई। इस चैट से खुलासा हुआ कि सुशांत ड्रग्स की चपेट में थे। इसी चैट में जया साहा से भी रिया की बातचीत सामने आई।
रिया और जया के बीच हुई ये चैट 25 नवंबर 2019 की है। इसमें जया, रिया से कहती हैं, 'चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको।'
कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, देशद्रोह का लगा है आरोप