फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, देशद्रोह का लगा है आरोप

Thu, 27 Aug 2020 03:23 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 27 Aug 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
Complaint Against Bollywood Actress Kangana Ranaut Treason Case In Gurugram
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों कंगना, सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच खबर है कि कंगना रनौत के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। कंगना पर देशद्रोह का आरोप लगा है। जिसके चलते अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Complaint Against Bollywood Actress Kangana Ranaut Treason Case In Gurugram
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर बेबाक टिप्पणी देती रहती हैं। कंगना को उनकी बेबाकी के लिए भी जाना जाता है लेकिन इस बार कंगना अपने ऐसे ही एक बेबाक बयान की वजह से मुसीबत में पड़ गई हैं। कंगना ने हाल ही में संविधान में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ एक पोस्ट लिखा था। जिसके चलते अब वो मुश्किल से घिरी हुई नजर आ रही हैं।

Complaint Against Bollywood Actress Kangana Ranaut Treason Case In Gurugram
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए देश के संविधान में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट के खिलाफ अखिल भारतीय भीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर ने कंगना के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की शिकायत कर दी है। वहीं इस शिकायत के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Complaint Against Bollywood Actress Kangana Ranaut Treason Case In Gurugram
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सतपाल तंवर ने गुरुग्राम पुलिस को जो  शिकायत की है उसमें कहा कि 23 अगस्त को अभिनेत्री कंगना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया गया, जिसमें कंगना ने भारतीय संविधान को जातिवादी बताया और ऐसे संविधान को खत्म करने की बात कही।

विज्ञापन
Complaint Against Bollywood Actress Kangana Ranaut Treason Case In Gurugram
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कंगना पर आरोप है कि उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए जनता को इस बारे में बात करने के लिए उकसाया और भड़काया। जाति व्यवस्था का हवाला देकर एससी/एसटी व ओबीसी व सामान्य वर्ग को आपस को लड़ाने की कोशिश की जो कि देश विरोधी है। इस संबंध में बुधवार को अखिल भारतीय भीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साइबर थाना पुलिस व सेक्टर-37 में शिकायत देकर कंगना के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने को कहा। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।



पढ़ें: तमन्ना भाटिया के घर पहुंचा कोरोना, माता-पिता पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ये है अभिनेत्री की रिपोर्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed