{"_id":"5f34a6248ebc3e3cf4397890","slug":"rhea-chakraborty-glamorous-photoshoot-now-she-changed-see-than-and-now-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन ग्लैमरस फोटोशूट्स की वजह से रिया चक्रवर्ती रहती थीं खबरों में, तस्वीरों में देखिए तब और अब में आया कितना बदलाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन ग्लैमरस फोटोशूट्स की वजह से रिया चक्रवर्ती रहती थीं खबरों में, तस्वीरों में देखिए तब और अब में आया कितना बदलाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 13 Aug 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच जारी है। मुंबई पुलिस, सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय यानी ED भी इसमें लगी हुई है। हर जगह एक ही नाम है रिया चक्रवर्ती। रिया, सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं और सुशांत की मौत का दोषी उन्हें ठहराया जा रहा है। हमेशा ग्लैमरस अंदाज में नजर आने वालीं रिया अब काफी बदल चुकी हैं। उनके चेहरे पर पुराना कॉन्फिडेंस नजर नहीं आता। जहां पहले मीडिया को देखकर रिया पोज देती थीं, वहीं आज आलम ये है कि वह मुंह छुपाकर बिना जवाब दिए ही निकल जाती हैं।
2 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
1 जुलाई, 1992 में जन्मीं रिया चक्रवर्ती के पिता बंगाली तो मां कोंकणी हैं। रिया बीते एक साल से सुशांत सिंह राजपूत की लिव इन पार्टनर थीं। रिया के पिता आर्मी में डॉक्टर हैं जबकि मां हाउसवाइफ हैं। सुशांत के पिता ने रिया के परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, चोरी, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोपों के साथ केस दर्ज करवाया है।
3 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी। वह इस शो की विजेता तो नहीं बन सकी और रनरअप बनकर उन्हें संतोष करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में एमटीवी का वीडियो जॉकी बनने के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
रिया को अपना पहला ब्रेक 2012 में तेलुगू फिल्म 'तुनेगा तुनेगा' के जरिए मिला। रिया, आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम 'ओ हीरिये' में भी नजर आ चुकी हैं। रिया का नाम आदित्य रॉय कपूर से भी जुड़ चुका है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता था।
विज्ञापन
5 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
2013 में रिया अपना बॉलीवुड ब्रेक पाने में सफल रहीं। रिया ने बॉलीवुड में फिल्म मेरे डैड की मारुती से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। फिल्म सोनाली केबल में रिया ने सोनाली का लीड रोल निभाया। 2017 में रिया को ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘दोबारा: सी योर ईविल’ जैसी फिल्मों में कैमियो मिला मगर यह फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।