फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rhea Chakarborty: जिम से निकलते ही फिर ट्रोल्स के निशाने पर रिया चक्रवर्ती, यूजर्स बोले- बहुत जल्द जेल में चक्की पीसोगी

Thu, 14 Jul 2022 06:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 14 Jul 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
rhea chakraborty got brutally trolled users said bahut jald gym ki jagah jail jaegi
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रिया चक्रवर्ती रही हैं। ड्रग्स केस में तो रिया जेल की हवा भी खा चुकी हैं। रिया चक्रवर्ती कहीं भी निकल जाएं या कोई तस्वीर पोस्ट कर दें तो सुशांत के फैंस उनको ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।  सुशांत की मौत के बाद रिया काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं, लेकिन दो साल के बाद वह फिर से अपनी पुरानी जिंदगी में लौटने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन ट्रोल्स हैं कि रिया को बिल्कुल भी बख्शने के मूड में नहीं हैं। 

rhea chakraborty got brutally trolled users said bahut jald gym ki jagah jail jaegi
रिया चक्रवर्ती - फोटो : insta

हाल ही में एनसीबी ने रिया के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर रिया को लेकर सुशांत के फैंस के मन में बहुत गुस्सा है। अब सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनको जिम से बाहर निकलते देखा जा सकता है। रिया के बाहर निकलते ही वह पैपराजी के कैमरे से बच नहीं पाई हैं। जिम से बाहर निकलते ही वह सबसे पहले सभी को नमस्ते करती हैं और फिर कार में जाकर बैठ जाती हैं।

rhea chakraborty got brutally trolled users said bahut jald gym ki jagah jail jaegi
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो के सामने आने के बाद सुशांत के फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई है। एक शख्स ने लिखा- अच्छा है कि जिम कर रही है, जल्दी ही जेल में चक्की भी पीसना है। वहीं दूसरे ने कहा- बहुत जल्द जिम की जगह जेल जाओगी। एक और शख्स ने कहा- देखो तो...दो दिन पहले ही एनसीबी ने आरोप लगाया था...आज खुशी-खुशी जिम में नजर आ रही है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- रिया क्या आपके टूथपेस्ट में ड्रग्स है।


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
rhea chakraborty got brutally trolled users said bahut jald gym ki jagah jail jaegi
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने एक टीवी चैनल पर बताया है कि उनके भाई की मौत एक बहुत बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि सुशांत कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकते, मैं उनको जानती हूं। प्रियंका का दावा है कि बॉलीवुड में कुछ लोग सुशांत के टैलेंट से जलते थे, सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed