बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में जांच कर रही सीबीआई को आखिरकार एक बड़ी लीड मिल गई। बुधवार को पूछताछ के दौरान सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी ने रिया चक्रवर्ती को लेकर ऐसा खुलासा किया कि सुनने वालों के होश उड़ गए।
सुशांत केस में सिद्धार्थ पिठानी का कबूलनामा और कंगना रनौत पर केस दर्ज, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने बीते दिनों इस बात को मान ही लिया की मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम उन्हीं के देश में है। दाऊद का जिक्र होती ही कई और नाम भी सामने आने लगे जिनका रिश्ता अंडरवर्लड डॉन से है। महविश हयात नाम की पाकिस्तानी अभिनेत्री का नाम भी दाऊद से जुड़ रहा है। आतंकी से नाम जुड़ने के बाद महविश बौखला गई हैं।
दाऊद की 'गर्लफ्रेंड' बताए जाने पर भड़की पाक अभिनेत्री, भारत के खिलाफ यूं उगला जहर
सुशांत सिंह राजपूत मामले में फिल्म निर्माता संदीप सिंह की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध रही है। संदीप खुद को सुशांत का दोस्त बताते आए हैं लेकिन अभिनेता का परिवार इस बात से इनकार करता रहा है। सुशांत की मौत वाले दिन संदीप उनके घर पहुंचे थे और उन्होंने पोस्टमार्टम से लेकर सुशांत के अंतिम संस्कार तक की जिम्मेदारी उठाई थी। अब संदीप सिंह की कॉल डिटेल रिकॉर्ड सामने आई है जिससे एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
संदीप सिंह की कॉल डिटेल से खुलासा, सुशांत केस से जुड़े मुंबई पुलिस के दो अधिकारियों को किया था फोन
कोरोना का कहर देशभर में रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरोना जैसी महामारी से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। हाल ही में कुछ समय पहले बच्चन परिवार भी इस महामारी की चपेट में आ गया था। हालांकि परिवार ने इस बीमारी को मात दे दी है। अब खबर है कि कोरोना वायरस 'बाहुबली' फेम अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के घर भी पहुंच गया है। अभिनेत्री के माता पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
तमन्ना भाटिया के घर पहुंचा कोरोना, माता-पिता पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ये है अभिनेत्री की रिपोर्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। इन दिनों कंगना सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच खबर है कि कंगना रनौत के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। कंगना पर देशद्रोह का आरोप लगा है। जिसके चलते अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, देशद्रोह का लगा है आरोप