सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रिया चक्रवर्ती की बढ़ी मुश्किलें और आसिम रियाज पर हमला, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 06 Aug 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Has Been Summoned By ED and Bigg Boss Ex Contestant Asim Riaz entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में अब सबकी नजर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर टिकी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने रिया पर कई आरोप लगाए थे। इस एफआईआर के बाद अब रिया की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिया चक्रवर्ती को समन भेजा है।



सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की बढ़ी मुश्किलें, शुक्रवार को ED करेगी पूछताछ


 

Trending Videos
Rhea Chakraborty Has Been Summoned By ED and Bigg Boss Ex Contestant Asim Riaz entertainment news
कंगना रनौत और आदित्य ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत मामले में अपने ऊपर लग रहे आरोपों के जवाब में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा था कि इस केस में सड़क छाप पॉलिटिक्स हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले के जरिए परिवार सहित उनके ऊपर कीचड़ उछाला जा रहा है। आदित्य के इस जवाब पर अब कंगना रनौत ने पलटवार किया है। 

सुशांत केस: आदित्य ठाकरे के जवाब पर कंगना रनौत का पलटवार, पूछे ये सात सवाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Has Been Summoned By ED and Bigg Boss Ex Contestant Asim Riaz entertainment news
ओपी सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में रिया को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा। इससे पहले सुशांत के पिता ने रिया पर कई आरोप लगाते हुए बिहार में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस सबके बीच मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि सुशांत के जीजा हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओ. पी. सिंह ने रिया  को पुलिस थाने बुलाने और उन पर दबाव बनाने को कहा था।

थाने बुलाकर रिया पर दवाब बनाना चाहते थे सुशांत के जीजा, मुंबई पुलिस के अधिकारी का दावा

 

Rhea Chakraborty Has Been Summoned By ED and Bigg Boss Ex Contestant Asim Riaz entertainment news
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसी ही रोज इस मामल में नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की खुदकुशी से पहले उनकी मैनेजर दिशा सालियान ने खुदकुशी कर ली थी। पहले पुलिस ने भी इसे आत्महत्या मान लिया था। लेकिन अब इसे कहीं न कहीं सुशांत की मौत से जोड़कर देखा जाने लगा है। लेकिन इन सब बातों से दिशा का परिवार काफी नाराज है। 

दिशा सालियान के पिता ने की मुंबई पुलिस से शिकायत, लगाया ये गंभीर आरोप

 

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Has Been Summoned By ED and Bigg Boss Ex Contestant Asim Riaz entertainment news
आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस सीजन 13 के रनरअप रहे मॉडल और अभिनेता आसिम रियाज का एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना में आसिम बुरी तरह घायल हो गए हैं। उन्होंने इस बात का जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।

आसिम रियाज पर बाइक सवार ने किया हमला, बुरी तरह हुए घायल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed