सुशांत सिंह राजपूत कथित खुदकुशी मामले में अपने ऊपर लग रहे आरोपों के जवाब में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा था कि इस केस में सड़क छाप पॉलिटिक्स हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले के जरिए परिवार सहित उनके ऊपर कीचड़ उछाला जा रहा है। आदित्य के इस जवाब पर अब कंगना रनौत ने पलटवार किया है।
सुशांत सिंह राजपूत केस: आदित्य ठाकरे के जवाब पर कंगना रनौत का पलटवार, पूछे ये सात सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत की टीम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'देखिए डर्टी पॉलिटिक्स की बात कौन कर रहा है। आपके पिता जी को सीएम की कुर्सी कैसे मिली, यह अपने आप में डर्टी पॉलिटिक्स है। सब भूल जाइए और सुशांत सिंह राजपूत केस में अपने पिता जी से इन 7 सवालों का जवाब लेकर आइए।’
Ha ha look who is talking about dirty politics, how your father got CM seat is a case study of dirty politics sir... forget all that ask your father to answer few questions related to SSR death ..
1) Where is Rhea? ...(1/4) https://t.co/lM3gicTZfR
ये हैं कंगना के सात सवाल
2) Why @MumbaiPolice didn’t take FIR on SSR’s unnatural death?
4) Why don’t we have forensic experts or SSR phone data who all called and spoke to him during the week of his murder?
3) When a complaint was made about SSR’s life being in danger in the month of Feb, why @MumbaiPolice called it a suicide on day one? ..(2/4)
5) Why IPS Vinay Tiwari is locked up in the name of quarantine?
6) Why being fearful of CBI?
7) Why Rhea and her family looted Sushant money? ..(3/4)
क्या कहा था आदित्य ठाकरे ने?
आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए ट्वीट किया था कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में जो कुछ चल रहा है वो सड़क छाप पॉलिटिक्स है लेकिन वो धैर्य बनाए हुए हैं। आदित्य ने कहा कि इस मामले में उन पर और उनके परिवार पर कीचड़ उछाला जा रहा है।
आदित्य ठाकरे ने कहा, 'मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। बॉलीवुड मुंबई का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। बहुत से लोगों का जीवन इस पर निर्भर करता है। हां, मेरे भी इस इंडस्ट्री के साथ बहुत से संपर्क हैं। लेकिन वो कोई अपराध नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत का निधन बहुत हैरान करने वाला और दुखद है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और महाराष्ट्र पुलिस पूरी दुनिया में मशहूर है। वो जो प्रोटोकॉल में यकीन नहीं रखते हैं, वही लोग हैं जो जांच को गुमराह किए जाने के आरोप लगा रहे हैं। बाल ठाकरे का नाती होने के नाते मैं ये बता दूं कि मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा जिससे महाराष्ट्र, शिवसेना या ठाकरे की साफ छवि को बट्टा लगे। जो लोग आधारहीन आरोप लगा रहे हैं उन्हें ये पता होना चाहिए। कोई भी जिसे इस मामले में कोई काम की जानकारी पता है उसे पुलिस से संपर्क करना चाहिए। मैं बहुत धैर्य के साथ सक्रिय बना हुआ हूं। किसी को भी इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि वो इस मामले में सरकार और ठाकरे परिवार के ऊपर कीचड़ उछाल सकते हैं। ये ओछी राजनीति है। लेकिन मैं धैर्य बनाए हुए हूं। लोग जल रहे हैं और ऐसा महाराष्ट्र सरकार की कामयाबी के चलते हो रहा है। कुछ लोग बेमतलब ठाकरे परिवार पर कीचड़ उछाल रहे हैं और ऐसा उनकी खीज और राजनीतिक नाकामयाबी के चलते हो रहा है। इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना इंसानियत के दामन पर दाग है। मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।'
सुशांत सिंह राजपूत केस की होगी सीबीआई जांच, सुब्रमण्यम स्वामी बोले- क्या अब मैं जा सकता हूं?

कमेंट
कमेंट X