सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस की होगी सीबीआई जांच, सुब्रमण्यम स्वामी बोले- 'क्या अब मैं जा सकता हूं?'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 06 Aug 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy reaction after Sushant Singh Rajput Case Transferred To CBI
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में बुधवार को सीबीआई जांच की मंजूरी मिल गई। इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सीबीआई जांच की बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। वहीं न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की पीठ ने रिया चक्रवर्ती केस को ट्रांसफर किए जाने की मांग पर सभी पक्षों को तीन दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा। इस सुनवाई के बाद भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट किया।



Trending Videos
Subramanian Swamy reaction after Sushant Singh Rajput Case Transferred To CBI
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

सुब्रमण्यम स्वामी हमेशा से सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में सीबीआई से जांच कराने की मांग करते आए हैं। बुधवार को कोर्ट में सुनवाई के बाद स्वामी ने ट्वीट किया, 'केंद्र ने बताया है कि सुशांत की खुदकुशी का मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है...क्या मैंने अपना वादा निभाया और अब मैं जा सकता हूं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Subramanian Swamy reaction after Sushant Singh Rajput Case Transferred To CBI
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

सुशांत की कथित खुदकुशी को बताया हत्या
याद दिला दें कि इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए इस मामले पर सवाल खड़े करते हुए पूछा था कि कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने फॉरेंसिक से विसरा रिपोर्ट क्यों नहीं भेजी है? इसके बाद उन्होंने आगे लिखा है कि, क्या सुशांत को फांसी पर लटकाने से पहले जहर दिया गया था?

Subramanian Swamy reaction after Sushant Singh Rajput Case Transferred To CBI
सुशांत सिंह राजपूत, अंकित आचार्य, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

स्वामी ने एक और ट्वीट कर सवाल पूछा था कि मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की? पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अंतिम क्यों कहा गया? दोनों का एक ही कारण है- अस्पताल के डॉक्टरों को फॉरेंसिक विभाग से सुशांत की विसरा रिपोर्ट का इंतजार है ताकि पता चल सके कि उसे जहर दिया गया था या नहीं। इसके पहले स्वामी ने सुशांत के सुसाइड को एक मर्डर बता दिया था इसके लिए उन्होंने 26 बड़ी वजहें भी बताई थीं।

विज्ञापन
Subramanian Swamy reaction after Sushant Singh Rajput Case Transferred To CBI
सुशांत सिंह राजपूत के पिता - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थिति अपने किराए के मकान में मृत पाए गए थे। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि उन्होंने आत्महत्या की थी। हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसकी पुलिस जांच कर रही हैं। वहीं पिछले हफ्ते सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं।

Exclusive: इस फिल्म में सुशांत के दोस्त बने थे ताहिर राज भसीन, अब उसी फिल्म के निर्देशक के साथ दोबारा करना चाहते हैं काम

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed