{"_id":"5f2b3562a8781c44ab0248b9","slug":"tahir-raj-bhasin-wants-to-work-again-chhichhore-director-nitesh-tiwari-sushant-singh-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: जिस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त बने थे ताहिर राज भसीन, अब उस ही फिल्म के निर्देशक के साथ दोबारा करना चाहते हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Exclusive: जिस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त बने थे ताहिर राज भसीन, अब उस ही फिल्म के निर्देशक के साथ दोबारा करना चाहते हैं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 06 Aug 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ताहिर राज भसीन और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्मों में ऐसे कम ही कलाकार होते हैं जो कम ही समय में दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना पाते हैं। ताहिर राज भसीन ऐसा ही एक नाम हैं जिन्होंने कुछ ही फिल्मों के जरिए फिल्मी पर्दे पर खुद को साबित किया है। ताहिर अब हिंदी फिल्मों का एक बड़ा और जाना- पहचाना नाम बन चुके हैं। हाल में अमर उजाला से बातचीत में ताहिर ने अपने पसंदीदा निर्देशक के बारे में बता करते हुए उनके साथ दोबारा फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की।
2 of 6
फिल्म अभिनेता ताहिर भसीन
- फोटो : अमर उजाला
ताहिर राज भसीन ने किस्मत लव पैसा दिल्ली से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो काई पो छे और वन बाई वन में नजर आए लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म मर्दानी से मिली थी। यह फिल्म 2014 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं, जबकि ताहिर भसीन ने विलेन का किरदार निभाया था।
3 of 6
ताहिर राज भसीन
- फोटो : amar ujala
मर्दानी में ताहिर का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया। इसी किरदार के चलते ताहिर को फिल्मफेयर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। हालांकि अवॉर्ड जीतने की इच्छा उनकी स्क्रीन अवॉर्ड में पूरी हुई और उन्हें अपने इसी किरदार के लिए बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
छिछोरे
- फोटो : Social Media
ताहिर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म छिछोरे में काम किया। इसमें ताहिर ने सुशांत के दोस्त डेरेक का किरदार निभाया था। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
विज्ञापन
5 of 6
छिछोरे
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला से बातचीत में ताहिर ने कहा कि वो नितेश तिवारी के बहुत बड़े फैन और उनका काम करने का तरीका बहुत शानदार हैं। ताहिर ने कहा कि वो एक बार फिर नितेश के साथ काम करना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।