सब्सक्राइब करें

मुंबई पुलिस के अधिकारी का दावा, 'थाने बुलाकर रिया चक्रवर्ती पर दबाव बनाना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत के जीजा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 06 Aug 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput brother in law O P Singh pressurise Rhea Chakraborty Mumbai police DCP Paramjitsingh Dahiya claims
ओपी सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में रिया को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा। इससे पहले सुशांत के पिता ने रिया पर कई आरोप लगाते हुए बिहार में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस सबके बीच मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि सुशांत के जीजा हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओ. पी. सिंह ने रिया  को पुलिस थाने बुलाने और उन पर दबाव बनाने को कहा था।



Trending Videos
Sushant Singh Rajput brother in law O P Singh pressurise Rhea Chakraborty Mumbai police DCP Paramjitsingh Dahiya claims
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में डीसीपी परमजीत सिंह दहिया ने कहा कि सुशांत के जीजा ओ. पी. सिंह ने इस साल फरवरी महीने में उनसे रिया चक्रवर्ती को थाने में बुलाने का अनुरोध किया था। परमजीत सिंह दहिया ने कहा, 'ओ. पी. सिंह ने मुझे रिया चक्रवर्ती को अनौपचारिक तरीके से पुलिस थाने में बुलाने और उस पर दबाव बनाने को कहा था।' दहिया ने कहा कि सिंह ने उनसे कहा था कि सुशांत के परिवार को लगता है था रिया अभिनेता को नियंत्रित कर रही हैं। सुशांत के घरवाले चाहते थे कि रिया, सुशांत की जिंदगी से चली जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput brother in law O P Singh pressurise Rhea Chakraborty Mumbai police DCP Paramjitsingh Dahiya claims
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

परमजीत सिंह दहिया ने कहा कि सुशांत के परिवार ने रिया को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं की थी। ओ. पी. सिंह ने 18 और 25 फरवरी को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर इस बात के लिए अनौपचारिक तौर पर अनुरोध किया था। इसके लिए सुशांत के जीजा पांच फरवरी को मुंबई आए थे और उनसे राजपूत को उनके मुंबई में होने की जानकारी देने को कहा। उन्होंने मिरांडा नाम के एक व्यक्ति को बिना किसी शिकायत या जांच के पुलिस हिरासत में रखने का अनुरोध भी किया था।

Sushant Singh Rajput brother in law O P Singh pressurise Rhea Chakraborty Mumbai police DCP Paramjitsingh Dahiya claims
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

परमजीत सिंह दहिया के मुताबिक, उन्होंने सुशांत के जीजा से कहा था कि किसी को पुलिस थाने बुलाना और उसे हिरासत में रखना मुमकिन नहीं है क्योंकि यह कार्यप्रणाली के विरुद्ध है। दहिया ने कहा कि उन्होंने सिंह से शिकायत दर्ज करने को कहा था ताकि मामले की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में लिखित शिकायत नहीं की गई।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput brother in law O P Singh pressurise Rhea Chakraborty Mumbai police DCP Paramjitsingh Dahiya claims
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता के. के. सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था उन्होंने 25 फरवरी को मुंबई पुलिस को आगाह किया था कि उनके बेटे की जान को खतरा है।

बाइस्कोप: संजय दत्त से पहले इन नायकों ने की ‘खलनायक’ बनने की पूरी कोशिश, आमिर का पत्ता इस वजह से कटा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed