बॉलीवुड में विलेन को एक नई परिभाषा देने वाले ताहिर राज भसीन ने अपनी अदाकारी को हर फिल्म में साबित किया है। मर्दानी के करण रस्तोगी हों, छिछोरे के डेरेक, या फिर फिल्म 'काय पो छे' में पांच मिनट का किरदार हो। ताहिर ने हर फिल्म में दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में ताहिर ने अपने बॉलीवुड के एक्सपीरियंस और फिल्मों के सफर के बारे में अमर उजाला के साथ बात की। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए...
एक नहीं बल्कि इन दो अभिनेताओं को अपना आइडल मानते हैं ताहिर भसीन, Exclusive Interview में बताए कई किस्से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताहिर राज भसीन दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी दिल्ली में ही की। इसके बाद ताहिर ने मेलबर्न जाकर अपनी पढ़ाई पूरी की। ताहिर का जन्म एक आर्मी परिवार में हुआ लेकिन उन्होंने अपने लिए एक्टिंग को चुना। दरअसल जब भी हम किसी फील्ड को अपने करियर के रूप में चुनते हैं तो उसके लिए हमारा एक आइडल होता है। ताहिर से भी जब पूछा गया कि उनका आइडल कौन है ? तो ताहिर ने इसका जवाब भी बड़ी ही खूबसूरती से दिया।
ताहिर से जब पूछा गया कि कई लोग आपको अपना आइडल मानते हैं, लेकिन आपका आइडल कौन है? इस सवाल के जवाब में ताहिर ने कहा, 'देखिए, अगर मैं अपने करीबी फैमिली में देखूं तो मेरे पिता। क्योंकि मैं इंडियन एयरफोर्स के माहोल में पला बढ़ा हूं। क्योंकि मेरे पिता फाइटर पायलट रहे हैं। उनके साथ मैंने कई उतार- चढ़ाव देखे हैं। तो मेरे पहले आइडल वही हैं।' सिर्फ पिता ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दो ऐसे दिग्गज अभिनेता भी हैं जिन्हें ताहिर अपना आइडल मानते हैं।
आगे ताहिर ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री से वो अपना आइडल किसे मानते हैं। ताहिर बोले, 'फिल्मी दुनिया में अगर आप कहें तो क्योंकि वो दिल्ली से हैं और बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल से हैं तो शाहरुख खान। मैं हिंदू कॉलेज में था, वो हंसराज में। तो एक सपनों की जो दुनिया लगती है दूर बैठे हुए उसे करीब लाने में उनका बहुत बड़ा हाथ रहा है। वो वैसे तो मेगा स्टार रहे हैं लेकिन उनसे एक रिलेटिबिलिटी रहती है।
इसके अलावा उन्होंने एक नाम और लिया दिवंगत अभिनेता इरफान खान का। ताहिर ने कहा कि, 'जहां तक करियर च्वाइसेज और एक्टिंग की बात रहेगी तो इरफान खान मेरे लिए एक बड़े इन्फ्लुएंसर रहे हैं। इन दोनों में ही अगर सिमिलारिटी की बात करेंगे तो दोनों ने ही हार्डकोर निगेटिव से शुरुआत की थी। इरफान खान की हासिल और बाजीगर, शाहरुख खान के साथ। ये इन दोनों का टैलेंट है कि दोनों दो अलग अलग तरह के किरदार निभा सकते हैं।'
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की बढ़ी मुश्किलें, शुक्रवार को ED करेगी पूछताछ