सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने की मुंबई पुलिस से शिकायत, लगाया ये गंभीर आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 06 Aug 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput manager Disha Salian father complaint to Mumbai police
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसी ही रोज इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की कथित खुदकुशी से पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने खुदकुशी कर ली थी। पहले पुलिस ने भी इसे आत्महत्या मान लिया था। लेकिन अब इसे कहीं न कहीं सुशांत की मौत से जोड़कर देखा जाने लगा है। लेकिन इन सब बातों से दिशा का परिवार काफी नाराज है। 

Trending Videos
sushant singh rajput manager Disha Salian father complaint to Mumbai police
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा सालियान के पिता ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी दिशा को बदनाम करने की साजिश हो रही है। अपनी शिकायत में उन्होंने ये भी कहा कि दिशा किसी तरह की पार्टी में शामिल नहीं हुई थीं और न ही उसके साथ दुष्कर्म हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput manager Disha Salian father complaint to Mumbai police
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा सालियान के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ लोग उनकी बेटी के बारे में सोशल मीडिया पर गलत बातें लिख रहे हैं। उनकी बेटी नेताओं के साथ किसी पार्टी में शामिल नहीं हुई थी। न ही उसके साथ रेप हुआ और न ही उसकी किसी ने हत्या की। दिशा के पिता कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है। दिशा के पिता ने फेक खबर फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

sushant singh rajput manager Disha Salian father complaint to Mumbai police
दिशा सालियान और वरुण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
दिशा सालियान की फाइनल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिशा की मौत सिर में चोट लगने और कुछ अप्राकृतिक चोटों की वजह से हुई है। दिशा की मौत का मुख्य कारण डॉक्टरों ने दिशा का बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरना इंगित किया है।

विज्ञापन
sushant singh rajput manager Disha Salian father complaint to Mumbai police
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे - फोटो : BBC

नारायण राणे ने लगाए थे आरोप
भाजपा के सांसद नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उनकी हत्या की गई है। उन्होंने ऑटोप्सी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि दिशा के जननांगों पर चोट के निशान हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की बढ़ी मुश्किलें, शुक्रवार को ED करेगी पूछताछ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed