सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की बढ़ी मुश्किलें, शुक्रवार को ED करेगी पूछताछ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 05 Aug 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Has Been Summoned By Enforcement Directorate in Sushant Singh Rajput Case
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में अब सभी की नजर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर टिकी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने रिया पर कई आरोप लगाए थे। इस एफआईआर के बाद अब रिया की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने रिया चक्रवर्ती को समन भेजा है।

Trending Videos
Rhea Chakraborty Has Been Summoned By Enforcement Directorate in Sushant Singh Rajput Case
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। सुशांत के पिता ने बिहार में जो एफआईआर लिखवाई है, उसमें उन्होंने रिया पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उनका कहना था रिया की नजर सुशांत के पैसे पर थी और उन्होंने उसके अकाउंट से करोड़ों रुपयों का हेर-फेर किया गया था। जिसके बाद इस मामले को ED ने भी अपनी जांच के दायरे में ले लिया है। जिसके चलते अब ED रिया चक्रवर्ती पर लगाम कसती नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Has Been Summoned By Enforcement Directorate in Sushant Singh Rajput Case
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को समन भेजा है। जिसमें कहा गया है कि रिया चक्रवर्ती को शुक्रवार को ईडी के सामने पेश होना होगा। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में रहीं रिया चक्रवर्ती पर इसके अलावा और भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। सुशांत के पिता द्वारा FIR दर्ज कराने के बाद अब तक मामले की जांच बिहार पुलिस कर रही थी। हालांकि अब ये केस CBI को ट्रांसफर कर दिया गया है।

Rhea Chakraborty Has Been Summoned By Enforcement Directorate in Sushant Singh Rajput Case
सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने बिहार पुलिस को मामले की जांच दिए जाने का विरोध किया था। रिया का कहना था कि मुंबई पुलिस को ही इस मामले की जांच करनी चाहिए। जिसके ऊपर सुशांत के फैंस और परिजनों ने आपत्ति जाहिर की थी। क्योंकि सुशांत के निधन के एक महीने बाद रिया ने खुद ही मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। जिसके बाद सुशांत के परिवार के पटना पुलिस से जांच करवाने पर उन्होंने आपत्ति दर्ज की थी।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Has Been Summoned By Enforcement Directorate in Sushant Singh Rajput Case
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ने अपने ऊपर आरोप लगने के बाद एक वीडियो मैसेज जारी किया था। जिसके जरिए उन्होंने अपनी बात रखी थी। रिया चक्रवर्ती ने छोटा सा वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था, 'मामला कोर्ट में है इसलिए मैं चुप हूं। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सच के सामने आने का भरोसा है। सत्यमेव जयते।' इस वीडियो में रिया रोते हुए भी दिखाई दीं साथ ही उन्होंने सफेद रंग का सलवार सूट पहन रखा था।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब दिशा सालियान मामले की CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई जनहित याचिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed