{"_id":"621531de6693e54c1e58b75c","slug":"rhea-chakraborty-shared-her-pictures-after-shibani-dandekar-and-farhan-akhtar-haldi-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: पुराने अंदाज में लौटीं रिया चक्रवर्ती, देसी लुक में तस्वीरें शेयर कर बोलीं- अब जीना सीख लिया...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos: पुराने अंदाज में लौटीं रिया चक्रवर्ती, देसी लुक में तस्वीरें शेयर कर बोलीं- अब जीना सीख लिया...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा था। रिया का नाम ड्रग्स केस में सामने आया था, जिस वजह से उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ा था। ऐसे में रिया ने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। लेकिन अब रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर लौट आई हैं और पहले की तरह ही अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। वहीं, अब रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
दरअसल, हाल ही में रिया चक्रवर्ती फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में शामिल हुई थीं, जहां पर रिया अपने पुराने अंदाज में नजर आईं। रिया ने फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी के मौके की कुछ तस्वीरें शेयर हैं, जिसमें वह अपने ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। रिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों में रिया चक्रवर्ती ने पीले कलर का इंडो वेस्टर्न लहंगा पहना हुआ है, जिसके साथ मैचिंग श्रग भी कैरी की है। रिया चक्रवर्ती ने इस आउटफिट के साथ हैवी ईयररिंग और एक हाथ में स्टाइलिस्ट कड़ा पहना हुआ है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती अपनी इन तस्वीरों में अलग-अलग अंदाज में पोज देती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ रिया चक्रवर्ती ने कैप्शन में लिखा है, ‘कभी न कभी, कहीं न कहीं, उसने आखिरकार सीख लिया कि अब कैसे जीना है।’ रिया चक्रवर्ती की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो साल बाद रिया चक्रवर्ती काम पर भी लौट चुकी हैं। कुछ समय पहले रिया ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह वॉइस रिकॉर्डिंग करती हुई दिखाई दे रही थीं। इन तस्वीरों के साथ रिया ने लिखा था, ‘कल 2 साल बाद में काम पर गई थी। मेरे लिए मेरे सबसे कठिन समय में खड़े रहने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कोई बात नहीं, सूरज हमेशा चमकता रहता है। कभी हार मत मानो।’
विज्ञापन
5 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती ने तमिल फिल्म ‘तुनीगा-तुनीगा’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ है। आखिरी बार रिया चक्रवर्ती अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।