फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सिंगल होने की वजह से दुखी थीं रिया चक्रवर्ती, कहा था- 'कोई मिलता ही नहीं'

Tue, 11 Aug 2020 02:25 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 11 Aug 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty throwback video viral when actress Was Upset That She Was Single
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के अफेयर की खबरें आनी शुरू हुई थीं। उस दौरान दोनों को अक्सर मूवी और लंच डेट पर साथ देखा जाता था। हालांकि दोनों में से किसी ने उस वक्त रिलेशनशिप को मीडिया के सामने कबूल नहीं किया था। सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवती ने गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की तब उन्होंने खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड बताया था। इस बीच रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो खुद को सिंगल बता रही हैं। हालांकि वीडियो कब का है इसका पता नहीं चल पाया है। 

Rhea Chakraborty throwback video viral when actress Was Upset That She Was Single
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

थ्रोबैक वीडियो में रिया चक्रवर्ती एक इवेंट में दिख रही हैं। उनसे एक पत्रकार ने वैलेंटाइंस डे की तैयारियों को लेकर पूछा तो रिया कहती हैं कि 'मेरी तरफ से तो वैलेंटाइंस डे के लिए बहुत प्लानिंग होती है पर कोई मिलता नहीं है यार।'

Rhea Chakraborty throwback video viral when actress Was Upset That She Was Single
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

रिया कैमरे की ओर देखते हुए कहती हैं कि 'मैं सिंगल हूं। कोई ढूंढो?' लॉकडाउन के शुरुआती चरण के दौरान भी जब रिया चक्रवर्ती से एक चैनल ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा तो उन्होंने सुशांत को केवल अच्छा दोस्त बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty throwback video viral when actress Was Upset That She Was Single
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

रिया ने उस वक्त इंटरव्यू में कहा था कि 'ना तो मैंने और ना ही सुशांत ने कभी इसे कबूल किया है, तो यह सही नहीं है। सुशांत और मैं अच्छे दोस्त हैं। मैं उसे पिछले आठ साल से जानती हूं। हम यशराज फिल्म्स के साथ काम कर रहे थे। मैं अपनी लव लाइफ के बारे में सार्वजनिक रूप से बात कहती आई हूं।'

विज्ञापन
Rhea Chakraborty throwback video viral when actress Was Upset That She Was Single
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने सुशांत को हत्या के लिए उकसाया। साथ ही पैसों की भी हेरा फेरी की। फिलहाल सीबीआई मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही ईडी भी रिया और उनके परिवार से पूछताछ कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed