लगभग 20 साल बाद एक बार फिर अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। अमेरिका और नाटो देशों की फौजों की अफगानिस्तान से वापसी के बाद वहां कि नागरिक सरकार ध्वस्त हो गई है। तालिबान ने वहां पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी मुल्क छोड़ दिया। अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद से स्थिति भयावह बनी हुई है। लोग बिना सामान लिए ही देश छोड़कर भाग रहे हैं। उधर काबुल एयरपोर्ट पर भी भारी भीड़ जमा हो गई है जिसके कारण वहां भगदड़ की स्थिति बन गई है। भीड़ को काबू करने के लिए अमेरिकी सैनिकों को बीच-बीच में हवाई फायरिंग करनी पड़ रही है। दोपहर होते होते तालिबान के लड़ाकों ने काबुल को चारों ओर से घेर लिया और दुनिया में ये खबर सनसनी की तरह फैल गई।
सोशल मीडिया: अफगानिस्तान में हुए तालिबानी हमले पर सितारों ने दी प्रतिक्रिया, रिया चक्रवर्ती ने महिलाओं के लिए उठाई आवाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती ने अफगानिस्तान के हालातों को लेकर एक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी के जरिए उन्होंने कहा, ‘जहां एक तरफ दुनिया वेतन के लिए लड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान में महिलाओं को बेचा जा रहा है। वो खुद एक सामान बनकर रह गईं हैं। अफगानिस्तान की महिलाओं की हालत देखकर मेरा दिल टूट जाता है’।
करण टैकर
इस मामले में टेलीविजन अभिनेता करण टैकर ने पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘इंसानियत शर्मसार। दुनिया बस चुपचाप बैठकर तमाशा देख रही है’।
शेखर कपूर
अफगानिस्तान के हालातों पर शेखर कपूर ने भी चिंता जताई। उन्होंने लिखा, ‘अफगानिस्तान के लोगों के लिए खास प्रार्थना। विदेशी ताकतों के कोलोनियल महत्वाकांक्षाओं के लिए एक राष्ट्र तोड़ा गया और बर्बाद कर दिया गया।'
Special prayer 🙏 for the people of Afghanistan. A nation wrecked and destroyed by colonial ambitions of foreign powers. #Afganistan
— Shekhar Kapur (@shekharkapur) August 16, 2021
सोनी राजदान
आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब एक देश अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा था तो दूसरा देश अपनी स्वतंत्रता खो रहा है। क्या दुनिया है ये’।
While one country celebrates their Independence another loses theirs … what a world this is
— Soni Razdan (@Soni_Razdan) August 15, 2021